Jaunpur Election 2022 Voting LIVE : जौनपुर में तीन बजे तक 47.18 फीसद मतदान, कई बूथों पर विवाद
JaunpurUpdateNews
विधानसभा चुनाव के सातवें व अंतिम सातवें चरण में जौनपुर की नौ सीटों पर सोमवार को मतदान चल रहा है। जौनपुर से प्रदेश सरकार के एक मंत्री, दो पूर्व मंत्री व तीन पूर्व सांसद चुनाव मैदान में हैं। यहां कुल 2145 मतदान केंद्रों पर 3948 मतदेय स्थलों पर कुल 3510929 मतदाता हैं। वहीं इसमें 1826577 पुरुष मतदाता, 1684206 महिला मतदाता और 76 अन्य मतदाता हैं। जिले में कुल 165 नामांकन हुआ था। जिसमें 40 रद्द नामांकन और चार नाम वापसी के बाद कुल 121 उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में हैं। जिले में जौनपुर सदर, मल्हनी, शाहगंज, केराकत (सु.), जफराबाद, मड़ियाहूं, मछलीशहर (सु), मुंगराबादशाहपुर और बदलापुर में मतदान चल रहा है।
ईवीएम में कप-प्लेट के बटन पर लगाया फेवीक्विक: मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 30 चकताला में ईवीएम के कप प्लेट की बटन पर किसी ने फेवीक्विक डाल दिया। जानकारी होने पर लोगों ने हो हल्ला मचाया। इस दौरान मतदान लगभग डेढ़ घंटे तक बाधित रहा। सूचना पर एसडीएम ने पहुंचकर दूसरा ईवीएम रखवाकर मतदान चालू कराया।
भुतहा मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी व महिला चुनाव कर्मी पर आरोप : मल्हनी विधानसभा के भुतहा गांव स्थित मतदान केंद्र के बूथ संख्या 5 पर ग्रामीणों द्वारा पीठासीन अधिकारी व महिलाकर्मी पर बटन दबाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। जिससे मतदान करीब घण्टेभर बाधित रहा। गांव के प्रधान पति विवेक सिंह, सुनील सिंह, नीरज सिंह, वारिस अली, नवीन सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने पीठासीन अधिकारी मेवालाल यादव व महिला चुनावकर्मी रेनू वर्मा पर आरोप लगाया कि वृद्ध, असहाय मतदाताओं को वोट खुद चुनावकर्मी दे रहें है जो एक पार्टी विशेष को दिया जा रहा है। ग्रामीणों की मांग थी कि परिजनों को असहाय लोगों के साथ अंदर जाने दिया जाय। हंगामा होते ही मतदान कार्य रोक दिया गया। थोड़ी देर बाद पहुंचे जोनल मजिस्ट्रेट व पुलिस कर्मियों के समझाने बुझाने तथा ग्रामीणों द्वारा दिये गए लिखित शिकायत के पश्चात मतदान पुनः शुरू हो सका।
बदलापुर विधानसभा के बूथ संख्या 169 की ईवीएम मशीन आधे घंटे से खराब होने से मतदान रोक दिया गया।
जौनपुर में दोपहर 3.00 बजे तक 47.18 फीसद मतदान हो चुका था।
जौनपुर में दोपहर एक बजे 36.29 फीसद तक मतदान हो चुका था।
जौनपुर में सुबह 11 बजे 21.27 फीसद तक मतदान हो चुका था।
तीन बजे तक मतदान फीसद
बदलापुर-45.33 फीसद
शाहगंज-50.2 फीसद
जौनपुर- 47.4.1 फीसद
मल्हनी- 50.25 फीसद
मुंगराबादशाहपुर-43.5 फीसद
मछलीशहर-46.25 फीसद
मड़ियाहूं- 51.26 फीसद
जफराबाद-44.7 फीसद
केराकत-46.75 फीसद
एक बजे तक मतदान फीसद
364 बदलापुर-37.16 फीसद
365 शाहगंज-39.16 फीसद
366 जौनपुर- 37.1 फीसद
367 मल्हनी- 37.75 फीसद
368 मुंगराबादशाहपुर-32.75 फीसद
369 मछलीशहर-38 फीसद
370 मड़ियाहूं-36.8 फीसद
371 जफराबाद-34 फीसद
372 केराकत-39.92 फीसद
सुबह 11 बजे तक 21.27 फीसद मतदान
364 बदलापुर-22 फीसद
365 शाहगंज-23.6फीसद
366 जौनपुर-20.03 फीसद
367 मल्हनी-23 फीसद
368 मुंगराबादशाहपुर-21.25 फीसद
369 मछलीशहर-23 फीसद
370 मड़ियाहूं-22 फीसद
371 जफराबाद-18 फीसद
372 केराकत-18.6 फीसद
सुबह नौ बजे तब जौनपुर की विधानसभाओं में मत फीसद
364 बदलापुर-9 फीसद
365 शाहगंज-10 फीसद
366 जौनपुर-10 फीसद
367 मल्हनी-11 फीसद
368 मुंगराबादशाहपुर-9 फीसद
369 मछलीशहर-10 फीसद
370 मड़ियाहूं-10 फीसद
371 जफराबाद-8 फीसद
372 केराकत-11 फीसद
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।