JaunpurUpdateNews
जौनपुर अपडेट न्यूज: रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में स्थित यादव बस्ती में खलिहान में रखे सरसों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग जाने से 3 मड़हा समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार उक्त बस्ती में जल्लूराम यादव का एक बीघे खेत का सरसो खलिहान में रखा हुआ था।

बीती शाम सरसो में अचानक आग लग गया। जब तक परिजनों को पता चलता तब तक सरसो तेजी से जलने लगा। लोग बुझाने का प्रयास किये लेकिन मंद-मंद हवा बहने से आग की चिंगारी धीरे-धीरे भैया लाल यादव व शोभनाथ यादव के मड़हे में भी चली गयी जिससे तीनों मड़हे जलने लगे। मड़हे में रखा भूसा और गृहस्थी का सामान आग ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसमें खाने के लिये रखा सैकड़ों कुंतल गेहूं भी स्वाहा हो गया।
मड़हे की आग की लपटों से दो पेड़ भी झुलस गया। ग्रामीणों ने विभिन्न माध्यमों से आग पर काबू पाने की कोशिश किया लेकिन आग तेजी के साथ जल रहा था। सूचना पर मड़ियाहूं तहसील से पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी से किसी तरह आग बुझायी गयी। आग में पूरी तरह बर्बाद हो चुके पीड़ितों ने बताया कि लगभग 70 से 80 हजार रुपये का सामान आग से नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण नहीं पता चल सका लेकिन आशंका है कि किसी शरारती तत्व ने बीड़ी पीकर सरसो पर फेंक दिया था। सुखी सरसो होने के कारण आग पकड़ लिया जिससे इतना नुकसान हुआ है।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।