Jaunpur: पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एमबीए छात्र का बदल दिया पेपर
JaunpurUpdateNews
जौनपुर अपडेट न्यूज़: जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रबंध अध्ययन संकाय परीक्षा केंद्र पर कक्ष निरीक्षकों ने एक सड़क हादसे में घायल एमबीए छात्र का प्रश्न पत्र ही बदल दिया।परीक्षार्थी द्वारा बार-बार जानकारी देने के बाद भी नहीं किया गया सुधार। अंत में कहा गया कि मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों से नंबर दिला दिया जाएगा। इस बारे में बाहर किसी से कहने की जरूरत नहीं है।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित परीक्षा में मंगलवार को एमबीए प्रथम सेमेस्टर का छात्र सऊद शाह प्रबंध अध्यन संकाय के परीक्षा केंद्र पर मैनेजरियल इकोनॉमिक्स पेपर की परीक्षा देने के लिए पहुंचा। जो विगत दिनों सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जिसका पैर व शोल्डर फ्रेक्चर है। जिसे विश्वविद्यालय द्वारा भूतल पर ही परीक्षा देने की अनुमति दी गई है।
सऊद शाह को एमबीए की मैनेजरियल इकोनॉमिक्स की जगह एमबीए (बिजनेस इकोनॉमिक्स) का एककॉउंटिंग एंड फाइनेंसियल एनालेसिस का पेपर थमा दिया गया।बिना किसी के सहारे सऊद शाह को चलने व उठने-बैठने में दिक्कत है। उसने दो-तीन बार कक्ष निरीक्षकों से दूसरा पेपर व कोड होने की बात बताई और पेपर बदलने को कहा लेकिन उसे बदल कर दूसरा पेपर नहीं दिया गया।
बल्कि यह कहा गया कि जो पेपर मिला है लिख डालो नंबर मिल जाएगा।भुक्तभोगी ने कहा हमने सभी कक्ष निरीक्षकों से शिकायत किया है चाहें तो सीसीटीवी कैमरा व वाइस रिकॉर्डर देख सुन लिया जाए। परीक्षा सम्पन्न होने के बाद मामले से विभाग के शिक्षकों व केंद्राध्यक्ष को अवगत भी कराया। इस तरह की गड़बड़ियां पहले भी हो चुकी हैं जिसे जिम्मेदार लोगों द्वारा दबा दिया गया है। केंद्राध्यक्ष डॉ.रसिकेश ने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए जांच की बात कही है।इस मामले में परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह व सहायक कुलसचिव परीक्षा अमृतलाल को कई बार मोबाइल पर सम्पर्क किया गया।घंटी बजती रही दोनों जिम्मेदार लोगों ने काल रिसीव नहीं किया।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।