• Breaking News

    Jaunpur News: जौनपुर में धनंजय सिंह के करीबी को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी, पूर्वांचल में चढ़ा राजनीतिक पारा

     JaunpurUpdateNews

    यूपी एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। भाजपा ने सोमवार सुबह पूर्वांचल की तीन सीटों  (वाराणसी, जौनपुर और मिर्जापुर) पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जौनपुर में धनंजय सिंह के करीबी सिटिंग एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू को भाजपा ने एमएलसी उम्मीदवार घोषित किया है

    मिर्जापुर-सोनभद्र स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र से विनीत सिंह उर्फ  श्याम नारायण सिंह जबकि वाराणसी से डा. सुदामा सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। बीते साल जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में अपना दल (एस) के लिए विनीत सिंह ने काफी मेहनत की थी।

    राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म

    भाजपा ने एमएलसी चुनाव के लिए 19 मार्च को 30 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी।  30 सीटों पर प्रत्याशियों के एलान के बाद पूर्वांचल की तीन सीटों को खाली छोड़े जाने से राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म था। हालांकि अब स्थिति साफ है। वाराणसी, जौनपुर और मिर्जापुर में भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसके साथ ही पूर्वांचल में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। कई जिलों में अब रोचक मुकाबला होने के आसार हैं। 
    विधानसभा चुनाव के बाद अब स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव की बारी है।  जौनपुर स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान समय में बृजेश कुमार सिंह उर्फ प्रिंसू एमएलसी हैं। प्रिंसू को पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह का करीबी बताया जाता है।

    बृजेश सिंह के साथ हाल के दिनों में पूर्व सांसद धनंजय सिंह कई मौकों पर नजर आए हैं, जिनके पूरे चुनाव में एमएलसी दिन-रात एक करते नजर आए थे। ऐसे में यह चुनाव भी काफी रोचक होने की संभावना है। प्रिंसू ने निर्दल प्रत्याशी के तौर पर इस बार नामांकन पत्र लिया था।

    सोमवार सुबह भाजपा प्रत्याशी घोषित होते ही बृजेश कुमार सिंह उर्फ प्रिंसू के कार्यालाय और आवास पर बैनर, पोस्टर और झंडे बदलने का काम शुरू हो गया। इधर, इस खबर के बाद से जिले का राजनीतिक पारा चढ़ गया है।
    अंदरखाने से खबर है कि विपक्षी पार्टियों के साथ भाजपा के कुछ नेताओ में भी हड़कंप मच गया है। 2016 में हुए एमएलसी के चुनाव में बृजेश सिंह ने बसपा से ही जीत दर्ज की थी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के लल्लन प्रसाद यादव को हराया था। बृजेश सिंह को 1765 वोट मिले थे। वहीं लल्लन यादव को 978 वोट मिले थे। मगर, बाद में बृजेश सिंह प्रिंसू ने बसपा छोड़ दिया था। एमएलसी बनने से पहले प्रिंसू करंजाकला के ब्लॉक प्रमुख रहे हैं। 

    बलिया में चुनाव दिलचस्प होने के आसार

    बलिया में एमएलसी चुनाव दिलचस्प होने के आसार हैं। भाजपा ने वर्तमान एमएलसी व पूर्व पीएम चंद्रशेखर के पौत्र रविशंकर सिंह पप्पू को ही प्रत्याशी बनाया है। रविशंकर सिंह उर्फ पप्पू तीन बार से बलिया से एमएलसी हैं। हर बार उनके दल अलग रहे हैं। इस दफा विधानसभा चुनाव से पहले ही सपा से पाला बदल कर भाजपा में आ गए थे। इस बार उनके सामने समाजवादी पार्टी के युवा चेहरे अरविंद गिरी हैं। बलिया से भाजपा और सपा की ओर से प्रत्याशी घोषित होने के बाद से जनपद का राजनीतिक तापमान बढ़ा हुआ है। दोनों ही दलों के प्रत्याशी आज अपना नामांकन करेंगे। 

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad