UP MLC Election: अटकलों पर लगा विराम, नामांकन के अंतिम दिन पूर्वांचल की तीन सीटों पर भाजपा प्रत्याशी घोषित
JaunpurUpdateNews
यूपी विधानसभा चुनाव के बाद अब एमएलसी चुनाव ने प्रदेश की सियासत को गर्मा दिया है। एमएलसी चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी ने उन अटकलों पर विराम लगा दिया जिसमें कहा जा रहा था कि पूर्वांचल की तीन सीटों (वाराणसी, मिर्जापुर और जौनपुर) पर भाजपा ने वॉकओवर दिया है
सोमवार सुबह भाजपा ने जौनपुर से बृजेश सिंह प्रिंसू, मिर्जापुर-सोनभद्र से श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह और वाराणसी से डा. सुदामा सिंह पटेल को स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। उधर, बसपा और कांग्रेस ने भी अब तक एमएलसी चुनाव में अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। आज ही नामांकन का अंतिम दिन है।
2016 में भाजपा ने किया था बृजेश सिंह का समर्थन
वाराणसी में एमएलसी पद के लिए प्रत्याशी घोषित डा. सुदामा सिंह पटेल भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री हैं। वाराणसी में सपा ने उमेश को मैदान में उतारा है। वहीं सेंट्रल जेल में बंद एमएलसी बृजेश सिंह उर्फ अरुण लगातार दूसरी बार निर्दल प्रत्याशी के तौर पर किस्मत आजमा रहे हैं। पिछले चुनाव वर्ष 2016 में भाजपा ने बृजेश सिंह के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारा था और समर्थन दिया था।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।