Jaunpur News: मामी से शादी करवाने का किया जिद्द,विरोध करने पर फोड़ा पिता का सिर
JaunpurUpdateNews
जफराबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक बुधवार को अपनी मामी से ही शादी करने की जिद्द पर अड़ गया। पिता ने इसका विरोध किया तो उनका सिर ही डंडे से फोड़ दिया। वहीं, परिजन इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने आई। जहां देर शाम तक चले पंचायत के बाद माफी नामा होने पर मामला रफा-दफा हुआ। युवक का ननिहाल जलालपुर इलाके के एक गांव में है। मामी, जो की एक बच्चे की मां है से प्यार हो गया। दोनों चोरी छुपे फोन पर बात करते थे। युवक रात में अपनी मामी से मिलने भी पहुंच जाता था।
इस बात की जानकारी जब उसके मामा सहित परिवार के अन्य सदस्यों को हुई तो दोनों को फटकार लगाए और दूर रहने को कहे। लेकिन, इसी बीच बुधवार को युवक घर पर मामी से शादी करवाने को लेकर माता-पिता पर दबाव बनाने लगा। उसके पिता ने मना किया, तो गुस्से में आकर उसने अपने ही पिता के सिर व चेहरे पर डंडे से वार कर दिया, जिसके चलते उसके पिता घायल हो गए।
परिवार के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। पुलिस ने युवक को पकड़ कर थाने ले आई। थाने पर मामी सहित अन्य रिश्तेदार भी आ गए। जहां पर देर शाम तक मामी और भांजे के प्यार का बुखार उतर गया और वे माफीनामा देकर अलग-अलग रहने की बात कहें, जिसके बाद पुलिस ने मामले को रफा-दफा किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि थाने पर दोनों पक्ष आपस में सहमित कर लिए की अब ले एक-दूसरे से दूर रहेंगे, जिसके बाद आरोपी युवक को छोड़ दिया गया।
.jpeg)
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।