• Breaking News

    UP Board Exam : सघन चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को दिया गया प्रवेश

     JaunpurUpdateNews

    पूरे उत्तर प्रदेश समेत सिद्धार्थनगर में भी माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गई है। सुबह प्रथम पाली में हाई स्कूल की परीक्षा शुरू हुई। सुबह 8:00 बजे शुरू होने वाले परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों की परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश पत्र चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया।

    जिले के 101 केंद्र पर सुबह 8:00 बजे से बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा में शामिल होने के लिए 7:00 बजे से ही परीक्षार्थी अपने अपने केंद्र पर पहुंच गए। प्रथम पाली में हाईस्कूल की हिंदी विषय परीक्षा थी। परीक्षार्थियों के चेकिंग की गई प्रवेश पत्र देखने के बाद एक-एक करके सभी को उनके कक्ष में भेजा गया


    स्टेटिक मजिस्ट्रेट के निगरानी में प्रश्न पत्र का बंडल खोला गया। इसके बाद परीक्षार्थियों को दिया गया। परीक्षा सकुशल संपन्न हो इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य टीम के साथ कई विद्यालयों का भ्रमण किए। साथ ही परीक्षा में लगे मजिस्ट्रेट भी परीक्षा का हाल जानने के लिए केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad