• Breaking News

    Jaunpur News: मंत्री पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की

     Jaunpur update news

    जौनपुर। विधानसभा क्षेत्र-366 जौनपुर के मतदान केंद्र सोंधी में राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव पर फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने नारेबाजी कर रहे लोगों को तितर बितर कर दिया। जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि ईवीएम की बैटरी बदली जा रही थी। उक्त मतदान केंद्र पर लगी ईवीएम की बैटरी खराब हो गई थी। 

    नारेबाजी सेक्टर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सभी उम्मीदवारों के एजेटों को आदि को बाहर निकालकर बैटरी बदली जा रही थी। उसी समय भाजपा प्रत्याशी राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव अंदर चले गए। इस पर वहां मौजूद दर्जनों की संख्या में कांग्रेस समर्थक इस पर एतराज करते हुए मुख्य गेट के बाहर भाजपा व मंत्री के विरुद्ध नारे लगाने लगे। मंत्री जब जाने लगे तो विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग पीछे-पीछे कुछ दूर तक उग्र तेवर में दौड़ते हुए गए। करीब दस मिनट बाद पुलिस पहुंची तो लोग भाग गए। कांग्रेसी नेता सत्यवीर सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, कितु कुछ देर बाद छोड़ दिया। इस बारे में पूछने पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने कहा कि ईवीएम की बैटरी बदली जा रही थी।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad