UP Chunav 2022: वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो भी कर सकेंगे मतदान, इन 12 पहचान पत्रों में से किसी को लेकर बूथ पर जाएं
JaunpurUpdateNews
अगर किसी मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में है, लेकिन वोटर आईडी कार्ड उसके पास नहीं है तो उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। बिना मतदाता पहचान पत्र के भी वह आयोग द्वारा मान्य 12 पहचान पत्रों में से किसी एक को दिखाकर मतदान कर सकता है।
इसके लिए मतदाता के पास आधार कार्ड, पासपोर्ट, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों व डाकघरों की फोटो युक्त पासबुक, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आरजीआई से जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, सरकार, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी फोटो युक्त पहचान पत्र, सांसदों, विधायकों, विधानपरिषद सदस्यों को जारी पहचान पत्र में से कोई एक होना चाहिए।
स्याही लगवाने से इनकार किया तो नहीं डाल सकेंगे वोट
कोई मतदाता स्याही लगवाने, रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने के बाद वोट देने से इनकार करता है तो पहले उसे समझाया जाता है। न मानने पर निर्वाचन के नियम 49 ओ के तहत रजिस्टर में दर्ज किया जाता है। यह इसलिए किया जाता है, क्योंकि रजिस्टर पर मतदाता अंकित हो जाता है और मशीन में वोट नहीं पड़ता।इसी तरह वोट देने गया कोई मतदाता यदि उंगली पर स्याही लगवाने या रजिस्टर पर हस्ताक्षर या अंगूठा लगाने से इनकार करता है तो नियम 49 एम के तहत उसे वोट देने से रोक दिया जाता है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।