• Breaking News

    VIDEO: पहले बाइक से टकराया फिर तेज रफ्तार बस के सामने आया, फिर भी बच गया जिंदा; देखें कैसे हुआ चमत्कार | Jaunpur Update News

     JaunpurUpdateNews

    चमत्कारिक ढंग से भयानक हादसे से बचने वाले एक लड़का का वीड‍ियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो देखने के बाद आपको ऐसा लगेगा, जैसे कोई फिल्म का सीन हो. केरल के इस सीसीटीवी फुटेज में चौंकाने वाला हादसा देख लोग दंग रह गए. लड़का बहुत ही भाग्यशाली रहा. घटना बीते रविवार शाम कन्नूर के तालीपरम्बा के पास चोरुकला में हुई. आइए जानते हैं कि आखिर वास्तव में क्या हुआ.




    सीसीटीवी फुटेज में दिखा एक्सीडेंट का वीडियो
    सीसीटीवी फुटेज में केरल में सामान्य ट्रैफिक वाली एक सिंगल-लेन सड़क दिखाई दे रही है. अचानक साइकिल सवार एक बच्चा तेज गति से सड़क पर आता है और एक बाइक सवार से टकरा जाता है. चौंकाने वाली बात यह है कि बाइक रुकी नहीं और साइकिल मौके पर ही गिर गई. सौभाग्य से, टक्कर के बाद बच्चा सड़क के दूसरी तरफ जाकर गिर गया और पीछे से आने वाली बस की चपेट में आने से बच गया.

    बस ने साइकिल को कुचला, लेकिन बच्चा बच गया
    वीडियो को गौर से देखेंगे तो पता चलेगा कि एक राज्य परिवहन बस, जो मोटरसाइकिल के बिल्कुल पीछे चल रही है. बस को ब्रेक लगाने का समय नहीं मिला और साइकिल को कुचल दिया. हालांकि, वीडियो में सड़क की दूसरी तरफ खड़ा बच्चा ठीक लग रहा था और साइकिल के कचूमर बन जाने के बाद वह वहां खड़ा हो गया.

    कच्ची सड़क से मेन रोड पर आया था बच्चा
    फुटेज देखने के बाद ऐसा लगा कि बच्चे ने साइकिल से नियंत्रण खो दिया और ब्रेक नहीं लगा सका. वह एक कच्ची सड़क से मेन रोड में दाखिल हुआ था, जो ढलान वाली सड़क थी. गनीमत यह रही क‍ि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ.

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad