• Breaking News

    10वीं के छात्र ने बनाया शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो, शौचालय में छिपाकर रखा था मोबाइल

     JaunpurUpdateNews

    जौनपुर अपडेट न्यूज़: महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के पुणे में एक 16 साल के लड़के पर ट्यूशन पढ़ाने आने वाली 56 साल की शिक्षिका का शौचालय का इस्तेमाल करते समय कथित तौर पर वीडियो बनाने की वजह से मामला दर्ज किया गया है. लड़का दसवीं कक्षा का छात्र है. उसने शौचालय में विडियो रिकॉर्ड करने के लिए एक मोबाइल फोन छुपाकर रखा था. यह मामला अलंकार पुलिस  ने दर्ज किया है. घटना मार्च महीने की है. महिला ने गुरुवार को मामला दर्ज कराया.

    शिकायत में यह भी कहा गया है कि शिक्षिका जब उसे पढ़ाती थीं तब भी वह चुपके से उनका वीडियो बनाता था. इसके पहले भी कई बार उसने बिना सहमति के उनका वीडियो बनाया था. पुलिस ने बताया की शिक्षिका पिछले पांच सालों से छात्र को घर जाकर होम ट्यूशन पढ़ाती थीं. इसमें भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की धारा 66E में मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच पुलिस इंस्पेक्टर संगीता पाटिल कर रही हैं. उन्होंने बताया कि छात्र का फोन बरामद कर लिया गया है और उसमें एक आपत्तिजनक वीडियो मिला है. छात्र की बोर्ड परीक्षा चल रही है इस वजह से अभी कार्रवाई नहीं की गई है लेकिन हमने उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया है.




    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad