• Breaking News

    मॉल में चल रहा था सेक्स रैकेट, 4 महिलाएं और 5 पुरुष गिरफ्तार

     JaunpurUpdateNews

    जौनपुर अपडेट न्यूज़: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले  की इंदिरापुरम पुलिस ने एक मॉल स्थित एक स्पा सेंटर (spa center) में छापा मार कर अनैतिक देह व्यापार में लिप्त रहने के आरोप में पांच पुरुष और चार महिलाओं को गिरफ्तार किया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. चार महिलाएं भी हुई है गिरफ्तार पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान नितिन, राशिद, अजय कुमार, कुणाल और अंकित के तौर पर हुई है जबकि चार महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है. क्षेत्राधिकारी (सीओ) इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार को बढ़ावा दे रहा था. पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर का मालिक राजकुमार छापेमारी के समय मौजूद नहीं था. पुलिस ने मसाज सेंटर को सील कर दिया

    एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट द्वितीय निखिल चक्रवर्ती ने बताया कि महागुन मॉल के बेसमेंट स्थित एक स्पा सेंटर में देह व्यापार चलने की शिकायत मिली थी. इस संबंध में एक वीडियो भी पुलिस के हाथ लगी थी. शिकायत व वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच की. जांच में सूचना सही मिलने पर कौशांबी और इंदिरापुरम थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर पर छापा मारा. इस दौरान दो जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में मिले. आपको बता दें कि टीम ने मौके से नितिन निवासी मंडावली दिल्ली, राशिद अल्वी निवासी पुरानी सीमापुरी दिल्ली, अजय कुमार निवासी सीमापुरी, कुणाल कुमार निवासी साहिबाबाद, अंकित निवासी न्याय खंड इंदिरापुरम समेत चार महिलाओं को पकड़ा है. स्पा सेंटर में दिल्ली और गाजियाबाद के ग्राहक आते थे. संचालक व्हाट्सएप के माध्यम से कॉल कर ग्राहकों से बात करता था. पुलिस संचालक की तलाश कर रही है. पुलिस के अनुसार स्पा सेंटर में छापे के दौरान दिल्ली की युवतियां पकड़ी गई हैं. पूछताछ में युवतियों ने बताया कि संचालक ने उन्हें अधिक पैसे कमाने का लालच देकर यहां लाया था.

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad