मिर्ज़ापुर: भक्त ने दान किया चांदी का दरवाजा, कीमत 80 लाख रुपये
JaunpurUpdateNews
यूपी। मिर्जापुर के विंध्याचल में स्थित प्रसिद्ध मां विंध्यवासनी मंदिर में एक भक्त ने मनोकामना पूरी होने पर 101 किलो चांदी से बना दरवाजा चढ़ाया. मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश द्वार पर इस चांदी के दरवाजे को वैदिक मंत्रोच्चार के बाद मुख्य द्वार पर स्थापित किया गया. इसकी कीमत 80 लाख रुपये आंकी गई है.
यह दरवाजा सवा पांच फीट लंबा और दो फीट चौड़ा है. इसे राजस्थान से बनवाया गया है. चांदी के दरवाजे को लगाने के लिए राजस्थान के झुंझुनू जिले से पांच कारीगर भी लाए गए थे. मंदिर में जहां चांदी का दरवाजा लगाया गया, वहां पहले पीतल का गेट लगा था.
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
संजय दोनों नवरात्रि में सपरिवार माता विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के लिए आते हैं. नवरात्रि के दौरान ही उन्होंने मन में संकल्प लिया कि एक दिन माता के गर्भ गृह में चांदी का दरवाजा लगवाएंगे. संजय ने कहा कि मां के आशीर्वाद से चांदी का द्वार लगवाने का संकल्प पूरा हुआ. बता दें, पिछले साल अगस्त महीने में बिहार के एक मंत्री ने मां विध्यवासिनी को एक किलो के सोने का मुकुट और चरण दान किया था. इसकी कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई थी. विध्यवासिनी दरबार लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है. यहां आम दिनों में भी हजारों की संख्या में दर्शन-पूजन के लिए भक्त पहुंचते हैं और अपनी मनोकामना पूरी होने की कामना करते हैं.


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।