• Breaking News

    फेरों से पहले दुल्हन की हत्या, युवक ने घर में घुसकर मारी गोली, आरोपी फरार

     JaunpurUpdateNews

    मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई है। गुरुवार रात को गांव मुबारकपुर में शादी समारोह के दौरान दुल्हन की हत्या कर दी गई। बताया गया है कि एकतरफा प्यार में एक युवक ने दुल्हन को गोली मारी है। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक गांव मुबारकपुर निवासी खूबीराम की बेटी काजल की शादी नोएडा के युवक से तय हुई थी। गुरुवार को बरात आई। धूमधाम से बरात चढ़ी और जयमाल हुई।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    इसके बाद वैवाहिक रस्में हो रही थीं। दुल्हन बनी काजल फेरों से पहले कमरे में बैठी थी। तभी एक युवक कमरे में घुस आया और उसको को गोली मार दी। 

    दुल्हन की आंख के पास लगी गोली

    काजल की आंख के पास गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। दुल्हन की हत्या से शादी समारोह में दहशत फैल गई। इस बीच आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। एकतरफा प्यार का मामला लग रहा है। 

    बताया गया है कि आरोपी युवक ने दुल्हन की हत्या से पहले अपने साथियों के संग पहले बरातियों को खूब धमकाया। उसके बाद आरोपियों ने वरमाला के वक्त पथराव भी किया। आरोपी युवक गांव का ही रहने वाला बताया गया है। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा। 

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad