• Breaking News

    जौनपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी लगभग 9 करोड़ का अवैध स्क्रैप तथा 11 अंतरराज्यीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

    जौनपुर अपडेट न्यूज़ 
    जौनपुर
    में थाना जलालपुर पुलिस व स्वाट/ सर्विलांस की सयुक्त टीम ने 11 अंतरराज्यीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से  34 अवैध 11 अंतर्जनपदीय तरीके से काटने के लिए रखे गये चार पहिया वाहन, 38 अवैध चार पहिया वाहनो के इन्जन व लगभग 150 चार पहिया वाहनों के कलपुर्जे जिनकी कीमत लगभग 09 करोड रुपये है बरामद किया गया है।


    एपी जौनपुर अजय साहनी ने खुलासा करते हुए बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना जलालपुर विजय शंकर सिंह व एस0ओ0जी0 प्रभारी  आदेश त्यागी व सर्विलांस प्रभारी  रामजनम यादव की संयुक्त टीम के द्वारा कस्बा जलालपुर तथा कस्बा त्रिलोचन में मुखबिर की सूचना पर कबाडी का काम करने वालों के यहां दबिश देकर अवैध रूप से कटान हेतु रखी गयी 34 गाडियां तथा 38 गाडियों के इन्जन व लगभग 100 वाहनों के स्क्रैप बरामद किया गया है।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    जिसमें से अख्तर अली उर्फ बचई के यहां से 6 चार पहिया वाहन, 9 वाहनों के इन्जन व लगभग 20 वाहनों के स्क्रैप, राजू अग्रहरि के यहां से 7 चार पहिया वाहन, 5 वाहनों के इन्जन, व एक चेचिस तथा लगभग 20 गाडियों के स्क्रैप, बनारसी अग्रहरि के यहां से दो चार पहिया वाहन तीन इंजन, व लगभग 10 वाहनों के स्क्रैप, सुशील कुमार गुप्ता के यहां से एक इन्जन व एक धूरा व लगभग 25 वाहनो के स्क्रैप, दिनेश चन्द्र गुप्ता के यहां से तीन अदद मोटर साइकिल का इन्जन, लगभग 10 वाहनो के स्क्रैप, तेजू प्रसाद गुप्ता के यहां से एक अदद पम्प का इंजन व लगभग 8 वाहनों का स्क्रैप, ओमप्रकाश गुप्ता के यहां से लगभग 50 वाहनो का स्क्रैप, तथा तीन अदद पम्प इन्जन, पंकज कुमार अग्रहरि के यहां से एक मारूती 800 व लगभग 15 चार पहिया वाहनों का स्क्रैप, दुर्गेश कुमार गुप्ता के यहां से टाटा नैनो वाहन, तीन इन्जन चार पहिया वाहन, व लगभग 8 चार पहिया वाहनो का स्क्रैप, राकेश गुप्ता उर्फ प्रधान के पास से 9 चार पहिया वाहन, तथा एक इन्जन चार पहिया वाहन, जयप्रकाश उर्फ लब्बर के यहा से 4 चार पहिया वाहन, व 5 इन्जन चार पहिया वाहन, सोनू गुप्ता के यहां से 8 चार पहिया वाहन तथा 10 इन्जन व लगभग 20 चार पहिया वाहनो के स्क्रैप, बरामद हुआ जिनके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad