गोद लिए टीबी मरीजों को वितरण किया गया पोषण किट
JaunpurUpdateNews
जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी के तत्वाधान में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन अभियान के तहत के तहत मरीजों को पोषण किट ( चना, गुड, मूंगफली, सत्तू ,गजक, बोर्नविटा, ) वितरित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए टी .बी. हॉस्पिटल के पीएसटीएस नवीन सिंह ने कहा कि क्षय रोगी पूर्णतया स्वस्थ हो सकता है बशर्ते वह दवा की कोर्स को पूरा करें। याद रखें टीवी को जड़ से खत्म करने के लिए उसका उपचार पूरा करें ।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंधक डॉक्टर सत्यव्रत त्रिपाठी ने कहा कि संस्था द्वारा टी.बी. मरीजों को गोद लिए खान-पान पोषण तत्व संस्था द्वारा उपलब्ध कराना बहुत ही पुनीत व सराहनीय कार्य है। पहले लोग विदेशों में पहुंच रखने वाले भी टी.बी.पेशेंट को इलाज कराकर नहीं बचा पाते थे लेकिन विज्ञान का विकास हुआ आविष्कार हुआ दवाओं की खोज हुई सरकार ने काम किया अब टी.बी. को हम समाप्त करने की तरफ अग्रसर हैं गरीब से गरीब व्यक्ति का भी इलाज मुफ्त होगा ।
इलाज में दवाओं का खर्च सब वहन नहीं कर पाएंगे इसीलिए भारत सरकार की योजना राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत टी.वी.रेडिकेशन प्रोग्राम के तहत सभी दवाएं मुफ्त होती है जिला अधिकारी महोदय की समीक्षा में टी.वी.पेशेंट को खोजे जाने को बहुत गंभीरता से लिया गया है । भारत सरकार से लेकर उत्तर प्रदेश सरकार तक प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री राज्यपाल महोदया तक की भी टी.बी. समाप्ति की समीक्षा खुद-ब-खुद करते हैं ।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने कहा कि संस्था पूर्णतया सामाजिक सरोकार से जुड़के अच्छा कार्य कर रही है। उक्त अवसर पर सुभाष चौधरी रंजना शुक्ला बंदना उपाध्याय प्रमोद कुमार प्रजापति आशीष कुमार गौतम उत्तम शर्मा राम भरत यादव लक्ष्मी नारायण यादव दिनेश मौर्य ठाकुर प्रसाद राय हिमांशु उपाध्याय इत्यादि लोग मौजूद रहे। आयोजक संस्था सचिव / पूर्व अध्यक्ष बाल न्यायालय संजय उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त किया।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।