• Breaking News

    नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, गर्भवती होने के बाद आरोपी के परिजनों ने करवाया गर्भपात, फिर...

     JaunpurUpdateNews

    जौनपुर अपडेट न्यूज़: मध्य प्रदेश के बैतूल में एक कोचिंग संचालक द्वारा नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. वहीं, रेप के बाद पीड़िता के गर्भवती होने के बाद आरोपी के परिजनों द्वारा उसके गर्भपात की बात भी सामने आई है. मामला आमला थाना क्षेत्र का है, 

    जहां 15 साल की नाबालिग लड़की एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए जाती थी. उसी कोचिंग सेंटर संचालक प्रकाश भोजकर ने 16 अक्टूबर 21 को लड़की के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद पीड़िता को डरा धमका दिया गया जिसके कारण उसने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई. इस दौरान नाबालिग पीड़िता गर्भवती हो गई आरोपी के माता-पिता ने पीड़िता को बैतूल के प्राइवेट अस्पताल करुणा हॉस्पिटल में लाकर 22 मार्च को उसका गर्भपात करा दिया.

    इस मामले को लेकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने बैतूल एसपी सिमाला प्रसाद को फोन करके सूचना दी. जिसके बाद एसपी ने पुलिस की टीम को पीड़िता के घर भेजा और 26 मार्च को आरोपी के खिलाफ आमला थाने में धारा 376 का मामला दर्ज किया गया. बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया. 

    जांच में पाया गया कि आरोपी के माता-पिता ने पीड़िता को बैतूल के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में लाकर उसका गर्भपात कराया. पुलिस की टीम बुधवार की शाम करुणा हॉस्पिटल पहुंची. नाबालिग के भर्ती होने से संबंधित दस्तावेज खंगालने के बाद पता चला कि नाबालिग का गर्भपात अस्पताल की महिला डॉक्टर वंदना कापसे ने किया है. उनके खिलाफ भी भ्रूण हत्या की धारा 315 के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले में आरोपी कोचिंग संचालक प्रकाश भोजकर के माता-पिता को भी गिरफ्तार किया गया है


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad