Jaunpur: गांव से लेकर शहर तक खेल संसाधनों को मजबूत किया जाएगा : गिरीश चन्द्र
JaunpurUpdateNews
जौनपुर अपडेट न्यूज़: जौनपुर। खेल व युवा कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव ने कहा है कि खेल के विकास के लिए कुछ नया करेंगे। उन्होंने बताया महाविद्यालयों में होने वाली अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिता अब सिर्फ महाविद्यालयों में ही होगी। मौजूदा समय में क्या स्थिति है। इसके बारे में वह बात करेंगे कि कालेजों में खेल का आवंटन क्यों नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि गांव से लेकर शहर तक खेल संसाधनों को मजबूत किया जाएगा। मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री खुद खेल के विकास के लिए कटिबद्ध हैं। जल्द ही प्राइमरी स्कूल से लेकर इंटर तक अभियान चलाकर खेल को बढ़ावा दिया जाएगा। गांव में युवक मंगल दल को सक्रिय किया जाएगा। स्टेडियम व खेल मैदान को भी दुरुस्त किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि पिछले पांच साल में जो काम अधूरा रहा है उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करायेंगे।
उन्होंने जल्द ही जिले में के्द्रिरय विद्यालय खोलने की बात दोहरायी। मंत्री ने कहा कि प्रयास होगा कि अधिक से अधिक प्रतियोगिताएं हों जिसमें खिलाड़ी प्रतिभाग करें। ग्रामीण, ब्लाक, तहसील, जिला, कमीशनरी व यूपी स्तर के खिलाड़ियों को संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। अगले सौ दिन फिर छह माह की कार्ययोजना तैयार हो चुकी है। वह धरातल पर बहुत ही जल्द दिखायी देगी। होटल पहुंचने पर जेपी सिंह समेत लोगों ने मंत्री का फूलों से स्वागत किया।
.jpeg)
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।