• Breaking News

    किशोरी को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म

     जौनपुर अपडेट न्यूज़: पानीपत। जाटल रोड स्थित कॉलोनी में एक युवक ने एक 14 साल की किशोरी को उसकी अश्लील फोटो दिखाकर छह माह तक ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर किशोरी को फोटो वायरल करने की धमकी देता था। आरोपी की प्रताड़ना से परेशान किशोरी आत्महत्या करने की कोशिश भी कर चुकी है। शुक्रवार रात को किशोरी के पिता ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और 112 नंबर पर कॉल कर इसकी सूचना दी। तब तक पुलिस पहुंची आरोपी किशोरी के पिता को धक्का देकर फरार हो गया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    जाटल रोड स्थित कॉलोनी निवासी एक श्रमिक ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर का रहने वाला हैं। चार वर्ष से पानीपत में रह रहा है और एक फैक्टरी में काम करता है। उसकी 14 साल की बेटी घर पर ही सिलाई का काम करती है। पड़ोस में रहने वाला जितेंद्र उसकी बेटी को परेशान करता है। जितेंद्र मूल रूप से प्रयागराज का रहने वाला है।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    छह माह पहले जितेंद्र ने अपने मोबाइल में उसकी बेटी के अश्लील फोटो ले लिए थे। तब से उसकी बेटी को फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। बेटी ने पांच माह पहले छत से कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास भी किया लेकिन मकान मालिक ने उसे बचा लिया था। शुक्रवार रात दो बजे बेटी कमरे में नहीं मिली। किरायेदार ने बताया कि बेटी जितेंद्र के कमरे में है, जिस पर बेटी को छुड़ाया। कॉल कर पुलिस को बुलाया लेकिन जितेंद्र वहां से फरार हो गया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad