• Breaking News

    अवैध संबंध के चलते मर्डर: महिला का पति ही निकला हत्या का मास्टरमाइंड, पढ़े क्राइम की पूरी स्टोरी

     जौनपुर अपडेट न्यूज़: बिहार के पालीगंज बाजार में दवा कारोबारी पप्पू यादव की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस ने बताया कि अवैध संबंध के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया. मृतक पप्पू यादव के एक शादीशुदा महिला के साथ अवैध संबंध थे. इस हत्याकांड का मास्टर माइंड महिला का पति निकला जो फिलहाल फरार चल रहा है.

     पालीगंज एएसपी अवधेश ने इसका खुलासा किया. एएसपी ने कहा कि हत्या को लेकर पिछले डेढ़ महीने से कुन्नू कुमार और उसका अन्य साथी पप्पू यादव पर नजर रख रहे थे. इस दौरान रामनवमी के दिन पप्पू यादव जब चाय पीने के लिए दुकान पहुंचा. वहां पहले से ही विकास कुमार मौजूद था.

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    विकास ने इसकी जानकारी कमलेश और कुन्नू को दी और दोनों बाइक से मौके पर पहुंचे और पप्पू यादव पर गोलियां बरसा दीं. पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई और घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए. सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से पुलिस विकास यादव को गिरफ्तार करने में कामयाब रही. एएसपी ने बताया कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी कुन्नू कुमार और उनका एक अन्य साथी अभी भी पुलिस के हाथ नहीं लगा. पुलिस टीम उनकी गिरफ्तारी में जुटी हुई है.

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad