जौनपुर, अखिकार जेसीज चौराहे से ओलन्दगंज रोड पर रविवार से प्रशासन का बुलडोजर गरजने लगा
जौनपुर अपडेट न्यूज़: जौनपुर। जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने आज भारी पुलिस बल के साथ चिलचिलाती धूप में स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को मुक्त कराने का काम शुरू किया। हलांकि तमाम लोगों ने नोटिस मिलने के बाद खुद से अपना अतिक्रमण हटा लिया है।
जेसिज चौराहे से ओलन्दगंज रोड पर कई बड़े शो रूम,बैंक और दर्जनों दुकान और मकान है। सभी ने सड़क और पटरी को कब्जा करके स्थायी व अस्थायी निर्माण करा लिया था। इस रोड पर कई माननीयों का मकान,दुकान और होटल होने के कारण जिला प्रशासन का बुलडोजर इस रोड पर कभी नही गुजरा। लेकिन योगी 0-2 की सरकार बनने के बाद जिला प्रशासन का ध्यान इस रोड पर गया। करीब 15 दिन पहले सीमाकंन करके सभी नोटिस दिया गया कि आप लोग खुद से अपना अतिक्रमण हटा लें वर्ना बुलडोजर से हटाया जायेगा तो उसकी कीमत भी वसूल किया जायेगा। प्रशासन का तेवर देखने के बाद कुछ लोगो ने खुद से सड़क की जमीन को खाली कर दिया लेकिन तमाम रसुखदारों ने एक इंच भी सरकारी जमीन खाली नही किया। आज जिला प्रशासन का बुलडोजर गरजना शुरू किया तो हड़कंप मच गया। प्रशासन पर धौस जमाने वाले नेता भी आज अधिकारियों के सामने नतमस्तक हो गये।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
अतिक्रमण हटाओं अभियान की अगुवाई कर रहे एसडीएम व ज्वाइंट मजिस्टेªट हिमांशू नागपाल ने बताया कि इस रोड से अतिक्रमण हटाकर सड़क व नाली का निर्माण कराकर एक माडल रोड बनाया जायेगा। इस रोड के अलावा शहर की अन्य सड़कों को अतिक्रमण हटाया जायेगा।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।