• Breaking News

    जब स्कूल में अचानक एडल्ट वीडियो चला दिया गया, फिर...

     जौनपुर अपडेट न्यूज़: एक हाई स्कूल टीचर ने क्लास के दौरान प्रोजेक्टर पर एडल्ट वीडियो चला दिया. मामला सामने आने के बाद टीचर को नौकरी से निकाल दिया गया है. अब उस पर केस भी दर्ज कर लिया गया. जिसमें टीचर को एक साल के जेल की सजा हो सकती है. 

    यह घटना अमेरिका के टेक्सास प्रांत की है. यहां ह्युस्टन इलाके में क्लेन कॉलिन्स हाई स्कूल है. ह्युस्टन क्रॉनिकल अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल के एक टीचर केविन वेलचेल अपने लैपटॉप पर एडल्ट वीडियो देख रहे थे. इसी दौरान गलती से वह वीडियो क्लासरूम के प्रोजेक्टर पर चलने लगा.

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    जिला प्रशासन के प्रवक्ता स्टिन एल्बर्टे ने अखबार को बताया- शख्स को तुरंत नौकरी से निकाल दिया गया और अब वह जिला प्रशासन के साथ नहीं जुड़ा है. प्रशासन ऐसे व्यवहार को कभी बर्दाश्त नहीं करती है. प्रवक्ता ने आगे बताया- जॉब से निकाले जाने के अलावा 'बच्चों को हानिकारक चीजें दिखाने' को लेकर केविन पर क्रिमिनल चार्ज भी लगाया गया है. जिसमें एक साल तक की सजा और 3 लाख रुपए तक के फाइन का प्रावधान है. हालांकि इस मामले पर पैरेंट्स की राय बंटी हुई दिखती है. स्थानीय मीडिया से बातचीत में एक मां ने कहा कि ये बहुत अनुचित और बहुत ही अनप्रोफेशनल है. वहीं कुछ लोग एक टीचर के तौर पर केविन को बहुत पसंद करते थे. अब उनके नौकरी से निकाले जाने का उन लोगों ने दुख व्यक्त किया है. एक मां ने कहा- वह बहुत अच्छे टीचर थे और हमारे बच्चे को वह बहुत पसंद थे. ये बहुत दुख की बात है कि उनके साथ ऐसा हुआ. वहीं इस मामले पर केविन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad