• Breaking News

    होटल में युवतियों को बंधक बना सेक्स रैकेट चलाने वाले दो गिरफ्तार

     Jaunpur Update News: गाजीपुर थानाक्षेत्र के सुरेंद्रनगर स्थित ओयो से संबद्ध होटल में युवतियों को बंधक बनाकर सेक्स रैकेट चलाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    आरोपियों में मूलरूप से कुशीनगर के रामकोला स्थित बनकट खुटहीं निवासी विकास राव और बाराबंकी के जहांगीराबाद निवासी इंजमामुल हक है। विकास का होटल में शेयर है, जबकि इंजमामुल हक वहां प्रबंधन से जुड़ा है।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर रामेश्वर कुमार के मुताबिक, इस होटल में सेक्स रैकेट संचालित होने का खुलासा शुक्रवार रात को तब हुआ।, जब युवतियों ने होटल के बाहर हंगामा किया।
    शनिवार को एसीपी गाजीपुर सुनील कुमार शर्मा के आदेश पर जांच की गई। रविवार को होटल मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
    रविवार देर रात को पुलिस ने होटल के मालिक व प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अभी इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
    यह था मामला
    सुरेंद्रनगर में ओयो से संबद्ध एक होटल के संचालक विकास राव व किशन हैं। शुक्रवार रात करीब 11 बजे दो युवतियों ने होटल के बाहर हंगामा किया था। आरोप लगा रही थीं कि उनसे होटल के प्रबंधन ने कार्य कराया, जिसका भुगतान नहीं किया। मामला पुलिस कंट्रोल रूम पहुंच गया। रात करीब 12.30 बजे किसी तरह मामले को पीआरवी के जवानों ने शांत कराया। शनिवार को दोनों युवतियों ने वायरल हुए वीडियो में आरोप लगाया कि उनके साथ पांच युवतियों को होटल प्रबंधन ने बुलाया था। प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाने वाली युवती पहले भी होटल में रहकर काम कर चुकी थी। युवती का आरोप है कि उसके साथ चार अन्य युवतियों के टिकट कराकर होटल प्रबंधन ने दूसरे प्रदेश से बुलाया। युवती के मुताबिक, उसने अपने रुपये मांगे तो होटल प्रबंधन ने तीन युवतियों को हटा दिया। इसके बाद उनको होटल से बाहर भगा दिया जिसके बाद युवतियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस मामले की जानकारी होने पर एसीपी गाजीपुर सुनील कुमार शर्मा के आदेश पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad