• Breaking News

    इस मैसेज को तुरंत डिलीट करें

     JaunpurUpdateNews

    WhatsApp काफी पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है. इस वजह से स्कैमर्स की नजर भी इसपर रहती है. एक रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp पर एक नया Scam चल रहा है. इस स्कैम से यूजर्स की पर्सनल और फाइनेंशियल जानकारी फ्रॉडस्टर्स तक पहुंच जाती है. इसमें बैंक और कार्ड डिटेल्स भी शामिल हैं. इसके लिए स्कैमर्स फेक सपोर्ट अकाउंट्स बनाए जाते हैं. इन फेक अकाउंट का यूज करके WhatsApp यूजर्स की जानकारी निकाली जाती है. इसको लेकर WABetaInfo ने रिपोर्ट किया है.

    हालांकि, ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि इस स्कैम को सबसे पहले कब रिपोर्ट किया गया था. फ्रॉडस्टर्स सबसे पहले फेक WhatsApp Support अकाउंट बनाते हैं. ये ओरिजिनल की तरह दिखता है. रिपोर्ट में बताया गया है कि ये अकाउंट अपने आपको ऑथेंटिक दिखाने के लिए वैसे प्रोफाइल इमेज का यूज करते हैं जिसमें वेरिफाईड बैज लगा होता है.

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

     रिपोर्ट के अनुसार, इन फेक अकाउंट्स की ओर से यूजर को उनके अकाउंट बंद करने की गलत जानकारी दी जाती है. अकाउंट बंद ना हो इसके लिए वो यूजर से पर्सनल जानकारी जैसे बैंक कार्ड डिटेल्स की मांग करते हैं. कई बार यूजर्स से वॉट्सऐप अकाउंट को एक्सेस करने के लिए ये अकाउंट्स 6-डिजिट का पिन भी मांगते हैं.


    सबसे पहले आपको बता दें वॉट्सऐप कभी भी आपकी बैंक डिटेल्स या 6-डिजिट वाला पिन नहीं मांगता है. इसके अलावा कंपनी कभी भी कोई पर्सनल जानकारी भी अकाउंट बंद करने के लिए नहीं मांगती है. अगर कोई WhatApp के नाम पर आपसे इन डिटेल्स की मांग करता है तो उसे ब्लॉक कर दें. एक बात का और ध्यान रखें WhatsApp Support अकाउंट में नाम के आगे वेरिफाईड बैज होता है. ये प्रोफाइल पिक्चर में नहीं होता है. इस वजह से ऐसे अकाउंट्स को कभी भी रिप्लाई ना करें. अगर आपको भी फेक वॉट्सऐप सपोर्ट अकाउंट से मैसेज मिलता है तो इसे तुरंत चैट इंफो सेक्शन में जाकर रिपोर्ट करें.

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad