• Breaking News

    जौनपुर में होमवर्क को लेकर अध्यापिका ने छात्र को जमकर पीटा, घंटे भर तक बेहोश रहा छात्र

     सेंट जांस स्कूल सिद्दीकपुर का एक छात्र सोमवार को कथित तौर पर अध्यापिका के पीटने से बेहोश हो गया। पिता का आरोप है कि हाल जानने को संपर्क करने का प्रयास करने पर स्कूल प्रशासन ने फोन रिसीव नहीं किया। बच्चे को किसी से न बताने की भी बात कही गई।

    बसंतकुंज कालोनी पालीटेक्निक निवासी अनुज सिंह का पुत्र श्रेयांश सिंह उक्त स्कूल में कक्षा 6 (ए) में पढ़ता है। उसकी बड़ी बहन श्रेया सिंह भी वहीं पढ़ती है। आरोप है कि होमवर्क की स्पैलिंग गलत पाए जाने पर एक टीचर ने श्रेयांश की बुरी तरह से पिटाई कर दी। 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    सिर में चोट आने से वह अचेत हो गया। स्कूल मैनेजमेंट के हाथ-पैर फूल गए। पिता का आरोप है कि बड़ी बहन श्रेया के बार-बार कहने पर शिक्षकों ने सूचना नहीं दी और आनन-फानन श्रेयांश को इलाज के लिए निजी डाक्टर के यहां ले गए।

    करीब घंटे भर बाद उसे होश आने पर राहत की सांस ली। इसके बाद एक शिक्षक ने सूचना दी। इस दौरान मैं, उसके चाचा जय सिंह व दादी गायत्री देवी स्कूल पहुंचीं। उस समय रेस्टरूम में स्कूल स्टाफ श्रेयांश को पानी पिला रहा था। स्वजन का कहना है कि श्रेयांश के शरीर पर वह शर्ट नहीं थी जिसे पहनकर वह स्कूल गया था। शर्ट बदल दी गई थी। श्रेयांश को आरोपित अध्यापिका कह रही थी पैरेंट्स से कहना कि पीटने नहीं बल्कि चक्कर आने से बेहोश हो गए थे। पिता अनुज सिंह ने जिला प्रशासन से अध्यापिका के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

    बोले प्रिंसिपल : मुझे शिक्षकों द्वारा बच्चे के बेहोश होने की जानकारी मिली। तत्काल बच्चे को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि बच्चा खाली पेट होने की वजह से बेहोश हुआ है और कोई बात नहीं है। इंटरनेट मीडिया से शिक्षक के द्वारा बच्चे की पिटाई और बेहोश होने की सूचना प्राप्त हुई है। यदि ऐसा है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -फादर पी.विक्टर, प्रिंसिपल,सेंट जांस स्कूल सिद्दीकपुर।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad