जौनपुर: एंटी करप्शन टीम ने बैंक शाखा प्रबंधक के आवास पर मारा छापा, रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे
जौनपुर अपडेट न्यूज़: जौनपुर जिले के सरायलोका गांव निवासी एवं आजमगढ़ जिले यूबीआई बैंक में शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात सर्वेश यादव के आवास पर शनिवार रात एंटी करप्शन टीम ने सर्च वारंट लेकर घर की तलाशी ली। शनिवार दिन में शाखा प्रबंधक सर्वेश रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए थे। उनकी गिरफ्तारी होने की जानकारी परिजनों को देते हुए एंटी करप्शन टीम सर्च वारंट दिखाया तो सभी हैरान रह गए।
टीम ने पुलिस की मौजूदगी में सभी कमरों की तलाशी ली। घर में मिले आभूषणों की सूची बनाकर परिजनों को दिया। घर में कैश मिलने की सूचना नही मिली है। यह कार्रवाई देर रात करीब 12 बजे तक चली। रात 9 बजे बक्शा थाने पहुंची टीम ने थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह से सरायलोका गांव निवासी सर्वेश यादव के घर छापा मारने की बात कही।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।