IPL 2022: आखिरकार CSK के लिए आई बड़ी खुशखबरी, टीम में आ रहा है दुनिया का सबसे घातक ऑलराउंडर
JaunpurUpdateNews
जौनपुर अपडेट न्यूज़: IPL का 15वां सीजन बेहद धमाकेदार अंदाज में खेला जा रहा है. सभी 10 टीमें पूरी जान लगाकर क्रिकेट खेल रही हैं. लेकिन पिछले साल की विजेता और 4 बार की आईपीएल चैंपियन सीएसके के लिए ये सीजन कुछ खास नहीं रहा है. सीएसके ने अपने पहले दोनों मैच गंवा दिए हैं. अब इस मुश्किल में सीएसके के लिए पहली बार कोई अच्छी खबर आई है. सीएसके की टीम में उनके एक बेहतरीन खिलाड़ी की वापसी हो रही है.
सीएसके में लौट रहा ये घातक खिलाड़ी
सीएसके की टीम में एक घातक खिलाड़ी जल्द वापसी करने वाला है. ये खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि सीएसके के खतरनाक ऑलराउंडर दीपक चाहर हैं. जी हां, लंबे समय से चोट से जूझ रहे दीपक अब वापसी करने को तैयार हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक के अनुसार दीपक चाहर को दो हफ्ते बाद एनसीए से रिलीज कर दिया जाएगा और वह फिर मुंबई में सीएसके के साथ जुड़ जाएंगे. अगर सब कुछ सही रहता है तो दीपक 25 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलते हुए देखे जा सकते हैं.
करोड़ों में बिके थे चाहर
भारतीय टीम के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन के कारण चाहर को सीएसके ने आईपीएल मेगा नीलामी में 14 करोड़ में खरीदा था. चाहर के लिए सबसे पहले सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स ने बोली लगाई थी. चाहर की वैल्यू 10 करोड़ के स्तर को पार कर जाने के बाद दोनों फ्रेंचाइजी ने पूरी ताकत झोंक दी थी. यह भी पहली बार था, जब चेन्नई ने किसी खिलाड़ी को शामिल करने पर 10 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए थे. लेकिन ये खिलाड़ी आईपीएल में सीएसके के पहले दोनों मैचों से बाहर रहा.
लगी थी खतरनाक चोट
दीपक चाहर हाल ही में वेस्टइंडीज सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके बाद वो श्रीलंकाई सीरीज में भी बाहर रहे और अब आईपीएल के भी कुछ मुकाबलों से उन्हें बाहर रहना पड़ा. ये सीएसके के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए फ्रेंचाइज ने 14 करोड़ रुपये उड़ा दिए थे. अब देखना ये होगा कि दीपक और कितने मैचों के लिए बाहर बैठे रहते हैं.
चार बार की चैंपियन है सीएसके
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली सीएसके ने चार बार आईपीएल का खिताब जीता है. सीएसके ने 2010, 2011, 2018 और 2022 में आईपीएल ट्रॉफी जीती. सीएसके से ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी सिर्फ मुंबई इंडियंय ने जीती हैं. रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई 5 बार आईपीएल चैंपियन बनी है.

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।