छात्रा ने पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर की पोस्ट, गिरफ्तार
जौनपुर अपडेट न्यूज़: नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाली एक छात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक और अन्य प्लेटफार्म पर पोस्ट कर दी थी. इस मामले में छात्रा के खिलाफ एक शिकायत की गई थी. पुलिस ने इसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी छात्रा IAS की तैयारी भी कर रही है.
.jpeg)
थाना बिसरख के एसएचओ उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि हिंदू युवा वाहिनी के संयोजक डॉ. रजत शर्मा ने थाना बिसरख में रागिनी यादव के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसमें कहा गया था कि रागिनी यादव नाम की युवती ने सोशल मीडिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दी थी. इसके बाद पुलिस ने इस मामले में शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज किया.
पुलिस ने रागिनी यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी रागिनी यादव कई नेताओं के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी और पोस्ट कर चुकी हैं.
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।