• Breaking News

    Jaunpur: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, बाल बाल बचे थानेदार

     जौनपुर अपडेट न्यूज़: जौनपुर। बीती रात जलालपुर पुलिस से एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई , दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में एक अपराधी बुरी तरह से जख्मी हो गया , जबकि बदमाश की थानेदार की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगने से बाल बाल बच गए । गिरफ्तार बदमाश 20 हजार रूपये का इनामियां है , वह लूट व गैगेस्टर के मामले में फरार चल रहा था। उसके  कब्जे से तमंचा कारतूस चोरी की मोटरसाइकिल व गांजा बरामद हुआ है ।

     अजय कुमार साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  थाना जलालपुर, की टीम द्वारा लूट व गैगेस्टर का 20 हजार रूपये का इनामिंया वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेंड में गिरफ्तार किया गया । पुलिस की टीम द्वारा रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि लूट व गैगेस्टर का वांछित अभियुक्त परदेश भागने की फिराक मे है और अगर जल्दी की जाय तो उसको पकडा जा सकता है।


     इस सूचना पर विश्वास कर के पुलिस की टीम द्वारा असबरनपुर गांव के पास पहुचकर उक्त अभियुक्त के आने का इन्तजार करने लगे तभी वहां से तेज रफ्तार में एक व्यक्ति बाइक से बस्ती की तरफ से आते दिखाई दिया पुलिस द्वारा इनको रोकने का प्रयास करने पर बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। उक्त फायरिंग से प्रभारी निरीक्षक जलालपुर की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी। थाना प्रभारी जलालपुर द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में बदमाश के बांये पैर मे गोली लगी जिससे बदमाश घायल होकर गिर पडा। घायल बदमाश को बाद प्राथमिक उपचार सीएचसी रेहटी से बी0एच0यू0 ट्रामा सेन्टर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

    गिरफ्तार अभियुक्त

    1-बृजेश राजभर पुत्र प्यारेलाल राजभर निवासी करीमुल्लापुर थाना शादियाबाद, जनपद- गाजीपुर। 

    आपराधिक इतिहास

    1-मु0अ0सं0-260/21  धारा-392/411/120बी भादवि थाना जलालपुर, जौनपुर। 

    2-मु0अ0सं0-53/22 धारा-3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट  थाना जलालपुर, जौनपुर।

    3-मु0अ0सं0- 230/21 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना सादात, जनपद गाजीपुर।

    4-मु0अ0सं0-104/22  धारा-307 भादवि थाना जलालपुर, जौनपुर।

    5-मु0अ0सं0-105/22  धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना जलालपुर, जौनपुर।

    6-मु0अ0सं0-106/22  धारा-8/20 NDPS ACT थाना जलालपुर, जौनपुर।

    7-मु0अ0सं0-107/22  धारा-41/411/467/468/471 भादवि थाना जलालपुर, जौनपुर।

    बरामदगी का विवरण

    1.चोरी की मोटरसाइकिल स्पलेण्डर,एक तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस, एक किग्रा 100 ग्राम अवैध गांजा, नगद 1050  रूपया ।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad