• Breaking News

    जौनपुर जिले में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, तीन अन्य बदमाश भी गिरफ्तार

     JaunpurUpdateNews

    जौनपुर अपडेट न्यूज़: जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई का क्रम जारी है। इसी कड़ी में पुलिस की टीम को बदमाशों की सक्रियता की जानकारी होने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और एक साथ चार बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्‍त की है। पुलिस के अनुसार बदमाशों से पूछताछ कर उनकी पूर्व के अपराधों में संलिप्‍तता के अलावा क्षेत्र में उनकी गतिविधियों की भी जानकारी ली जाएगी। वहीं उनके सहयोगियों पर भी पुलिस की निगाह बनी हुई है ताकि आगे की रणनीति तैयार कर बदमाशों की ग‍तिविधि पर लगाम कसी जा सके। 

    जौनपुर जिले में सुजानगंज, महराजगंज और सिंगरामऊ की संयुक्त पुलिस टीम मंगलवार आधी रात मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमे एक बदमाश के पैर में मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगी है। वहीं पुलिस के अनुसार पकड़े गए सभी बदमाशों पर विभिन्न पुलिस थानों में कई मुकदमे दर्ज किए गए हैं। बदमाशों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, तमंचा कारतूस व नकदी बरामद किया गया है। इसके साथ ही पुलिस सभी से पुराने मामलों को लेकर जांच पड़ताल और पुलिस थानों में मामलों की भी पड़ताल हो रही है। 

    इस मामले में बदमाशों की पहचान विपिन यादव निवासी ग्राम खड़ारी थाना पवारा, दीपक यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी ग्राम बीबीपुर थाना सिकरारा, राजेश पटेल पुत्र सालिकराम निवासी ग्राम खड़ारी थाना पवारा और सत्यम तिवारी पुत्र रविन्द्र नाथ तिवारी ग्राम थलोई थाना मछलीशहर के रूप में हुई है। इस बाबत एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह के मुताबिक मुठभेड़ उमरपुर नहर पुलिया के पास देर रात हुई। वहीं बदमाशों द्वारा लूट के दौरान छीनी गयी मोटर साइकिल और मोबाइल फोन के साथ उनको गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पुलिस की ओर से किए गए आत्मरक्षार्थ फायर में दीपक यादव के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad