• Breaking News

    Jaunpur: रात भर दुष्कर्म, सुबह बेहोश मिली किशोरी, हिरासत में एक आरोपित

     JaunpurUpdateNews

    जौनपुर अपडेट न्यूज़: जिले में किशोरी संग दुष्‍कर्म की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार किशोरी शाम से ही लापता हो गई थी और रातभर खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिल सकी तो थक हार कर पुलिस को सूचना दी गई। सुबह बेहोश मिली किशोरी की हालत देखकर दुष्‍कर्म की जानकारी हुई।  

    सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ रात भर युवक ने दुष्‍कर्म किया। मंगलवार सुबह किशोरी सुनसान स्थान पर बेहोशी की हालत में  मिली। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर किशोरी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजने के साथ ही इस मामले में संलिप्त एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

    सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी सोमवार की शाम से लापता हो गई थी। उसके परिजन रात भर खोजते रहे।नहीं मिलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी।बगल के गांव में एक सुनसान स्थान पर मंगलवार को किशोरी सुबह बेहोशी की हालत में मिली। और उसने परिजनों को बताया कि जब वह शौच के लिए खेत की तरफ गयी थी तभी बगल गांव का ही एक युवक उठा ले गया और रात भर उसके साथ दुराचार किया। जिससे वह बेहोश हो गई।

    परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए जिला हॉस्पिटल भेज दिया। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है। परिजनों के अनुसार इसके पहले भी किशोरी से दुराचार का प्रयास किया गया था। लेकिन आरोपित सफल नहीं हो सके थे। सोमवार की शाम वह घर के बाहर शौच के लिए निकली थी। उसी दौरान बगल गांव के युवक मिलकर उसे बाइक पर बिठाकर सुनसान स्थान पर ले गए और दुष्‍कर्म किया। पीड़ित के परिजनों ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यछ देवानंद रजक ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है और एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad