जौनपुर के गौरव बने सीएम भगवंत मान के विशेष प्रधान सचिव, गांव में खुशी की लहर
जौनपुर अपडेट न्यूज़: यूपी के जौनपुर जिले के निवासी और 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव (एडीजीपी) को पंजाब में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। गौरव यादव को मुख्यमंत्री भगवंत मान का विशेष प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। इस सूचना के बाद से ना सिर्फ गौरव के गांव बल्कि जिले में खुशी की लहर है।
बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव निवासी गौरव यादव इस समय पंजाब पुलिस के मॉडर्ननाइजेशन विंग का कार्य संभाल रहे हैं, जोकि उनके पास उक्त नई नियुक्ति के बाद भी बना रहेगा। इस तरह मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव का कार्य उन्हें अतिरिक्त प्रभार के रूप में मिला है।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
गौरव पंजाब पुलिस में अब तक विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। वो शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार के समय भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। गौरव यादव की नियुक्ति मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई दूसरी नियुक्ति है। इससे पहले आईएएस अधिकारी ए. वेणुप्रसाद को मुख्यमंत्री का विशेष प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया था।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।