जौनपुर में तलाकशुदा पत्नी बोली- मानसिक रूप से स्वस्थ था मुर्तजा अब्बासी
जौनपुर अपडेट न्यूज़: गोरखनाथ मंदिर में हमला करने के आरोपी मुर्तजा अब्बासी का जौनपुर कनेक्शन है या नहीं, इसको लेकर एटीएस गंभीर है। मामले में एटीएस जौनपुर जिले में कई स्थानों पर दो दिन से लगातार दबिश दे रही है। इस दौरान यह बात सामने आई कि मुर्तजा अब्बासी केमिकल इंजीनियर है और उसकी शादी जौनपुर में हुई है।
उसके ससुराल के लोग शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहते हैं। हालांकि 2019 में ही उसने अपनी पत्नी को मोबाइल से तलाक दे दिया था। इसके बाद परिवार के लोगों ने उससे नाता तोड़ लिया था। मुर्तजा अब्बासी का जौनपुर जिले से संबंध पता कर रहीं सुरक्षा एजेंसियों की एक टीम जिले में है।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
शादी के बाद दो बार जौनपुर आया था मुर्तजा
एटीएस की एक टीम जौनपुर में मुर्तजा की तलाकशुदा पत्नी के पास भी पहुंची। उसे एटीएस को बताया कि मुर्तजा की माननसिक स्थिति तब पूरी तरह ठीक थी। मुर्तजा के ससुर रहे मुसफुरुल हक ने बताया कि शादी के बाद एक बार ही वह घर पर आया था। उसकी मां मेरी बेटी को परेशान करती थी, और भी कई वजहें हैं, जिससे रिश्ते में दरार पड़ गई और बेटी ने तलाक ले लिया था।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।