युवती को प्रेमजाल में फंसाया, गर्भवती होने पर भगा दिया
जौनपुर अपडेट न्यूज़: मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली एक छात्रा से यूपी के मथुरा में रेप का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार छात्रा अक्टूबर में अपनी मां के साथ गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने गई थी।
.jpeg)
इसी दौरान उसकी मुलाकात वहां एक पंडे से हुई। पंडे ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया और बाद में छात्रा को घर से भगाकर मथुरा ले गया। पंडे ने छात्रा को मथुरा में ही अपने साथ 4 महीने तक लिव-इन में रखा। इस दौरान वह छात्रा को अलग-अलग जगहों पर ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
जब छात्रा गर्भवती हो गई तो पंडे ने उसके साथ मारपीट कर उसे वहां से निकाल दिया। रेप की शिकार होने के बाद छात्रा ने यूपी पुलिस से शिकायत दर्ज करने की कोशिश की लेकिन मखुरा और फरीदाबाद पुलिस ने पंडे के खिलाफ शिकायत दर्ज करने से इंकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि पंडों के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं की जा सकती। बाद में पीड़िता भोपाल आई और निशातपुरा थाने में रेप का केस दर्ज कराया। पीड़ित छात्रा 3 महीने की गर्भवती है उसने पंडे के साथ ही उसके चचेरे भाई पर भी छेड़खानी का आरोप लगाया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय पीड़िता भोपाल के करोंद की रहने वाली है। वह ग्रेजुएशन फाइनल ईयर की स्टूडेंट है। बीते साल दीपावली के दौरान छात्रा अपनी मां और मोहल्ले की कुछ महिलाओं के साथ गोवर्धन परिक्रमा करने मथुरा गई थी। जहां उसकी पहचान मनोज पांडे नाम के पंडे से हुई। मनोज ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। जनवरी 2022 में मनोज अपने दोस्त सुमित के साथ छात्रा से मिलने के लिए भोपाल आया।
मनोज भोपाल रेलवे स्टेशन पर रुका था और अपने दोस्त सुमित को छात्रा को लेने उसके घर भेजा। इसके बाद दोनों उसे ट्रेन में बैठाकर फरीदाबाद ले आए। पंडा यहां छात्रा को अपने चचेरे भाई दीपक पांडे के मकान में लेकर पहुंचा। मनोज ने शादी का झांसा देकर यहां पहली बार उससे रेप किया। फरीदाबाद में कुछ दिन रहने के बाद दोनों मथुरा आ गए। यहां वह चार महीने तक छात्रा का शोषण करता रहा। वह छात्रा को इलाके में रहने वाले जजमानों के घर भी लेकर जाता और रेप करता था। वह पीड़िता को सहयोगी बताता था।
छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी मनोज का चचेरा भाई दीपक भी उसके साथ छेड़खानी करता था और उसे मनोज से दूर रहने की बात कहते हुए अपने साथ रहने के लिए दबाव बनाता था। वहीं, छात्रा ने जब पंडे मनोज पर शादी के लिए दबाव बनाया, तो उसने उसकी पिटाई करके भगा दिया।
जनवरी में बेटी के अचानक लापता होने पर छात्रा के पिता ने निशातपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उस समय पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि वह पंडे मनोज से शादी करना चाहती है और सहमति से उसके साथ रह रही है। पुलिस ने छात्रा के बालिग होने के चलते उस दौरान उसके पिता की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। फिलहाल पुलिस ने छात्रा के आरोप पर पंडे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।