रॉयल एनफील्ड बाइक में लगी आग, बम की तरह फट गई बुलेट, मचा हड़कंप
जौनपुर अपडेट न्यूज़: बीते कुछ दिनों में इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की कई खबरें आई हैं. अब रॉयल एनफील्ड एक मामला सामने आया है, जिसमें नई-नई बाइक में ही आग लग गई. यह वाकया तब हुआ जब नई बुलेट पूजा के लिए मंदिर के सामने खड़ी थी. अचानक बाइक में आग लग गई और बुलेट किसी बम की तरह फट गई. यह मामला कर्नाटक के मैसूर के रहने वाले बाइकर रविचंद्रा का है. वह नई बाइक खरीदने के बाद पूजा कराने के लिए आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में स्थित फेमस कासापुरम आंजनेय स्वामी मंदिर गए हुए थे. उगादी के अवसर पर स्वामी की रथयात्रा आयोजित होती है,
जिसमें हिस्सा लेने के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग नव वर्ष के मौके पर जमा होते हैं. रविचंद्रा ने भी पूजा के लिए तेलुगु नव वर्ष उगादी का पवित्र दिन चुना था. रविचंद्रा जब एक पुजारी के साथ पूरा की तैयारियां कर रहे थे, तभी बाइक में अचानक आग लग गई.
बाइक में आग लगने से मंदिर के बाहर अफरा-तफरी का माहौल पसर गया. थोड़ी ही देर में आग बेकाबू हो गई और बुलेट किसी बम की तरह फट गई. धमाके की आवाज भी बम फटने जैसी थी और इसके बाद आसमान भी धुआं-धुआं हो गया. धमाके की आवाज सुनकर मंदिर में दर्शन व पूजा-पाठ करने आए लोग इधर-उधर भागने लग गए. जहां बुलेट खड़ी थी, वहां पर कुछ अन्य गाड़ियां भी पार्किंग में लगी थीं. बुलेट के आस-पास खड़ी कुछ अन्य गाड़ियों में भी आग लग गई, जिसे स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से बुझाया.
इससे पहले पिछले कुछ दिनों में इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की 3 घटनाएं सामने आ चुकी हैं. पहले पुणे में ओला के ई-स्कूटर में आग लगने की घटना सामने आई थी. इसके कुछ ही दिन बाद वेल्लोर से एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसमें ओकिनावा के ई-स्कूटर में आग लग गई थी. इसी तरह प्योर ईवी के ई-स्कूटर में भी आग लगने की घटना सामने आ चुकी है. इन मामलों को लेकर सरकार जांच के आदेश भी दे चुकी है. ई-स्कूटरों में अचानक आग लगने के मामलों की जांच डीआरडीओ की सेंटर फोर फायर एक्सप्लोजिव एंड एनवॉयर्नमेंट सेफ्टी को सौंपी गई है.

.webp)
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।