जौनपुर अपडेट न्यूज़: राजस्थान के जोधपुर शहर के उम्मेद क्लब में स्विमिंग के बाद शॉवर लेते हुए एक नाबालिग का वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना 24 अप्रैल की है. जिसके बाद शुक्रवार शाम को उदयमंदिर थाने में पीड़िता ने अपनी मां के साथ जाकर मामला दर्ज करवाया. बताया जा रहा है कि क्लब के पदाधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया था कि वे दोषी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. जिसके बाद नाबालिग पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया है.
पीड़िता ने अध्यक्ष हंसराज बाहेती, अर्पित मोदी सहित क्लब के अन्य सदस्यों और वीडियो बनाने वाले आकाश चोपड़ा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. फिलहाल पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है. उदय मंदिर थाना अधिकारी अमित सिंह ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हमने तुरंत मामला दर्ज कर लिया है. पीड़िता के बयान बाकी हैं. शनिवार को पीड़िता के बयान लिए जाएंगे और आगे का जांच की जाएगी.
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
जोधपुर का उम्मेद क्लब देश के चुनिंदा क्लबों में से एक है. 1922 में स्थापित इस क्लब के इस साल सौ साल पूरे हो रहे हैं. इस क्लब में पहली बार इस तरह की घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार 17 साल की युवती अपनी सहेली की मेंबरशिप पर बतौर गेस्ट क्लब गई थी.
24 अप्रैल की शाम को स्विमिंग के बाद शॉवर लेने के लिए जब कपड़े चेंज कर रही थी तो उस समय उसे लगा कि कोई व्यक्ति उसका वीडियो बना रहा है. पीड़िता के मुताबिक वो तुरंत शॉवर से बाहर निकली तो वहां आकाश चोपड़ा भाग रहा था. जिसे उसने भागकर पकड़ लिया. इस दौरान आरोपित आकाश ने अपने फोन से कुछ डिलीट करने का प्रयास किया. लेकिन तब ही और भी लोग आ गए. उस दौरान अर्पित मोदी और दीपक भाटी ने आकाश से मोबाइल ले लिया,
और पीड़िता पर कंप्रोमाइज करने का दबाव बनाया. बाद में पुलिस को भी बुला लिया गया. उमेद क्लब के अध्यक्ष हंसराज बाहेती ने बताया कि दोनों पक्षों में राजीनामा करवा दिया था, लेकिन बाद में क्या हुआ नहीं पता. हमने इस मामले में एक कमेटी भी गठित कर दी थी. जांच अधिकारी अमित सिहाग ने बताया कि रिपोर्ट में जिन लोगों के नाम दिए है, हमने उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया है. युवती नाबालिग है, इसलिए पॉक्सो में मामला दर्ज किया गया है. रिपोर्ट में युवती ने आरोप लगाया कि कमेटी के सदस्यों ने उसपर दबाव बनाया और राजीनामा करवा दिया था.
क्लब की कमेटी के सभी सदस्य शुरू से ही आरोपित आकाश का पक्ष ले रहे थे और घटना के समय फोन लेकर लिफाफे में रख दिया, लेकिन फिर आकाश को फोन वापस भी दे दिया. जब पीड़िता ने आपत्ति दर्ज कराई तो कहा कि यह क्लब का अंदरुनी मामला है. आपका कोई लेना देना नहीं है, आप क्लब की मेंबर नहीं हो, जिस पर पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दी, और उसमें आरोपित आकाश चोपड़ा और उसके रिश्तेदार कमलेश तातेड, क्लब अध्यक्ष हंसराज बाहेती, दीपक गहलोत, अर्पित मोदी और दीपक भाटी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal ---------------------------------- हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन। सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345 ------------------------------ Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट डॉट कॉम को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग 3 करोड़ विजिटर हो गये है।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।