• Breaking News

    विशालकाय स्क्विड: पहली बार देखा गया समुद्र किनारे पर

     Jaunpur Update News

    पश्चिमी जापान में एक विशालकाय स्क्विड (Giant Squid) देखी गई है. इसकी लंबाई 10 फुट थी जो समुद्र के किनारे पर देखी गई थी. इसे गहरे समुद्र में पाए जाने वाले सबसे बड़े सेफलोपोड्स (cephalopods) के तौर पर देखा जा रहा है.

     इतनी बड़ी स्क्विड का दिखना अपने आप में दुर्लभ है. माना जा रहा है कि यह पहली जीवित विशालकाय स्क्विड है, जिसे समुद्र के किनारे पर देखा गया. जापानी अखबार द मेनिची (The Mainichi) के मुताबिक, ये स्क्विड अपने घर यानी गहरे समुद्र से बहुत दूर किनारे पर दिखाई दी थी, 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    इसलिए इसका जीवित होना किसी आश्चर्य से कम नहीं था. इसके बाद इस स्क्विड को पास के शहर साकाई में एक स्थानीय एक्वेरियम में ले जाया गया.

    Agence France-Presse द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में इस स्क्विड को पानी में अपनी विशालकाय भुजाओं को फैलाते हुए देखा जा सकता है. हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि ये स्क्विड अब भी ज़िंदा है या नहीं. हालांकि, पर्यावरणीय कारणों के चलते, उसके जीवित रहने की संभावना नहीं है. इतने बड़े स्क्विड को पहली बार नहीं देखा गया है, बल्कि इससे पहले भी गहरे समुद्र में कई विशाल स्क्विड देखे गए हैं. नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) ने भी 2019 में एक किशोर विशालकाय स्क्विड की तस्वीरें ली थीं. अंदाजा लगाया गया कि उस स्क्विड की लंबाई 10 से 12 फीट लंबी थी

    स्क्विड की प्रजातियों के बारे में हम बहुत कुछ नहीं जानते. हमें अभी भी पूरी तरह से नहीं पता कि पानी में ये कहां रहती हैं. लेकिन नेशनल ज्योग्राफिक (National Geographic) के मुताबिक, पृथ्वी के सभी महासागरों में इनके अवशेष पाए गए हैं. यह भी माना जाता है कि जानवरों के साम्राज्य में स्क्विड की आखें ही सबसे ज़्यादा बड़ी हैं. आंखों की लंबाई करीब 10 इंच होती है. इसकी मदद से वे समुद्र की सतह से कई मील नीचे, अंधेरे में भी देख सकते हैं.

    द स्मिथसोनियन (The Smithsonian) के मुताबिक, वैज्ञानिकों द्वारा अब तक का सबसे बड़ा स्क्विड लगभग 43 फीट लंबा मापा गया है. 1887 में एक मृत स्क्विड पाया गया था जो शायद 60 फीट लंबा था. विशालकाय स्क्वीड आज भी वैज्ञानिकों का ध्यान खींचते हैं. और इनका दिखना भी अविश्वसनीय रूप से दुर्लभ है.

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad