Jaunpur: श्रम सेवायोजना एवं समन्वय मंत्री का हुआ जोरदार स्वागत
JaunpurUpdateNews
जौनपुर अपडेट न्यूज़: जलालपुर जौनपुर, श्रम सेवा योजना एवं समन्वय विभाग मंत्री अनिल राजभर का लखनऊ से अपने गृह जनपद वाराणसी प्रथम आगमन पर शुक्रवार के दिन सई नदी पुल के समीप बीबनमऊ गांव में स्थिति मिश्रा ढाबा के हाल में शिवम ट्रेडिंग के मैनेजिंग डायरेक्टर हरिशंकर चौबे पंकज पाण्डेय अनमोल पालीक्लिनिक के डाक्टर रंगनाथ दुबे के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री राजभर ने कहा कि जनता ने हमारी सरकार पर भरोसा जताते हुए दोबारा प्रचंड बहुमत से जिताया है जिसके लिए हम जनता को कोटिशःधन्यवाद देते हैं इस समय मैन पावर को रोकना प्रदेश सरकार की सबसे बड़ी चुनौती है। हम अपने प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा लोगों को नौकरी व रोजगार देकर युवाओं को महानगरों को पलायन करने से रोकने का कार्य करेंगे। आज बड़ी संख्या में प्रदेश की युवा रोजी-रोटी के चक्कर में महानगरों के लिए पलायन कर रहे हैं उन युवाओं को अपने प्रदेश में नौकरी उपलब्ध कराना मेरी सरकार की पहली प्राथमिकता होगी ।
मुख्यमंत्री योगी जी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का कार्य करूंगा। इस अवसर पर राजेश मिश्र अशोक श्रीवास्तव रमेश उपाध्याय अवधेश पाण्डेय अशोक श्रीवास्तव विजय दुबे चंद्र भूषण सिंह रमेश उपाध्याय संजीव कन्नौजिया संदीप चंदन सिंह संतोष चौबे के अलावा सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।