• Breaking News

    बिल्ली के लापता होने पर शहर में चिपकाए गए पोस्टर, खोजने वाले को मिलेंगे 10 हजार, फिर जानें क्या हुआ

     JaunpurUpdateNews

    जौनपुर अपडेट न्यूज़: शहर के सिविल लाइन स्थित अग्निपथ कॉलोनी में रहने वाले मोहम्मद ताहिर की पालतू बिल्ली बृहस्पतिवार से लापता हो गई। इसके पूरा परिवार परेशान हो गया और बिल्ली को खोजने में लगा रहा। 

    पूरा दिन खोजने के बाद भी बिल्ली का जब कोई पता नहीं लगा तो ताहिर ने बिल्ली को खोजने के लिए सिविल लाइन सहित आसपास के इलाकों में पोस्टर चिपका दिया है। यही नहीं बिल्ली खोजकर लाने वाले को 10 हजार रुपये का ईनाम भी देने की घोषणा की है। उनका यह पोस्टर शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

    परिवार के लोग दिन भर खोजते रहे

    ताहिर ने शहर के कई इलाकों में गल्ली-मुहल्लों में बिल्ली के लापता होने का पोस्टर चिपका दिया है। वह और उनके परिवार के लोग खुद भी वाहनों से पूरे शहर में बिल्ली को खोजने में जुटे हैं और लोगों से उसके बारे में पूछते रहे।


    बताते हैं कि वह अपनी बिल्ली से बहुत प्यार करते हैं। डेढ़ साल पहले वह बिल्ली के बच्चे को लाए थे। वह परिवार के सदस्य की तरह हर हो गई थी। प्यार से सभी लोग बिल्ली को लूसी कहकर बुलाते थे। 

    शाम को खुद ही घर वापस आ गई बिल्ली
    परेशान परिवार के लोगों को उस समय राहत मिली जब लूसी खुद ही शाम को घर वापस आ गई। इससे परिवार के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बिल्ली के खोने और फिर मिलने का मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना रहा

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad