• Breaking News

    Jaunpur: पति की हत्या के चार माह बाद भी नहीं मिली सरकारी राहत

     JaunpurUpdateNews

    क्षेत्र के मेढ़ा गांव में चार माह पूर्व भूमि विवाद में युवक की पीटकर हत्या कर दिए जाने के मामले में पुलिस की कार्रवाई तो हुई, कितु प्रशासन ने सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन अब तक पूरा नहीं किया है। विधवा पूनम के कंधों पर अपने दो बच्चों और वृद्ध ससुर के भरण-पोषण की जिम्मेदारी आन पड़ी है। परिवार को दो जून की रोटी भी मयस्सर नहीं हो पा रही है। अहेतुक सहायता दिलाने का वादा करने वाले जिम्मेदार पीड़ित का हाल-चाल लेना भी गंवारा नहीं कर रहे हैं।


    गत 18 दिसंबर को 44 वर्षीय भगवान शर्मा को मनबढ़ पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से पीटकर मरणासन्न कर दिया था। रेफर किए जाने पर उपचार के दौरान बीएचयू ट्रामा सेंटर उसने दम तोड़ दिया था।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    घटना के दूसरे दिन पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर हत्यारोपितों के विरुद्ध कार्रवाई और माली हालत की दुहाई देते हुए स्वजन ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। थानाध्यक्ष ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था। मौके पर आए तहसीलदार बदलापुर ने अहेतुक सहायता के साथ-साथ किसान बीमा का लाभ दिलाए जाने का वादा किया था। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया था। करीब साढ़े चार माह गुजरने के बाद भी पीड़ित परिवार को कोई सरकारी सहायता नहीं मिल सकी है। पूनम देवी के कंधे पर पूरे परिवार का भार आन पड़ा है। वह किसी तरह मेहनत-मजदूरी कर अपने बेटों 12 वर्षीय गणेश व दस वर्षीय निखिल के साथ-साथ वृद्ध ससुर बेनी माधव शर्मा के लिए दो जून की रोटी का इंतजाम करती है। परिवार की माली हालत बहुत खराब होने से अक्सर खाली पेट सोना पड़ता है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad