• Breaking News

    Jaunpur:बेटी-बेटे को कुएं में फेंककर मार डालने वाला पिता को जेल

     JaunpurUpdateNews

    जौनपुर: जफराबाद नगर के नैपुरा (ताड़तला) में रविवार को अपने दो मासूम बच्चों को कुएं में फेंककर मौत के घाट उतार देने वाले सिरफिरे पिता को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि आरोपित मोहम्मद इरफान को जेल भेज दिया गया है। बताया कि इरफान की पत्नी मृत बच्चों की मां शाहीन बानो की तहरीर पर देररात हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार को पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

    रविवार को दोपहर करीब एक बजे इरफान अपनी सात वर्ष की पुत्री सायमा व पांच वर्षीय पुत्र अरमान को कस्बा में घुमाने की बात कहकर घर से लेकर निकला था। घर से कुछ ही दूरी पर ले जाने के बाद उसने दोनों बच्चों को कुएं में फेंक दिया था।
    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    शाम करीब पांच बजे अकेला लौटा तो पत्नी शाहीन बानो के बार-बार पूछने पर बच्चों को कुएं में फेंक देना बताया। मोहल्ला के लोगों की मदद से पुलिस ने बच्चों को कुएं से निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। मौके पर ही पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया था। थाने पर भी देररात तक पुलिस ने उससे पूछताछ की। पत्नी शाहीन की तहरीर पर पुलिस ने उसके विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस लोमहर्षक वारदात से दूसरे दिन सोमवार को भी ताड़तला मोहल्ले का माहौल बोझिल बना हुआ है। हर कोई इरफान की दरिदगी की चर्चा करता रहा। कलेजे के टुकड़ों के गम में शाहीन बानो रो-रोकर बेसुध हो जा रही है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad