• Breaking News

    Jaunpur: मड़ियाहूँ पुलिस ने चाकू मारकर हत्या करने वाले 07 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

    JaunpurUpdateNews
    जौनपुर
    ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ, श्री अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में आपराधियों की गिरफ्तारी, अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में

    प्र.नि.मड़ियाहूँ द्वारा हमराही पुलिस बल के सहयोग से मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 02/03.05.22 की रात्रि में थाना हाजा क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर घमहा में एक व्यक्ति को चाकू से मार पीट कर हत्या कर देने वाले अभियुक्तो मे से

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को


    02 अभियुक्त मंगेश यादव व राहुल यादव को दिनांक 09.05.2022 की दोपहर में सत्तीमाई मन्दिर सई नदी के पास से गिरफ्तार किया गया। दिनांक 28.04.2022 की घटना में मृतक कमलेश यादव व शिवा से पुर्व मे अभियुक्तों से मारपीट हुयी जिसका प्रतिशोध में अभियुक्तो द्वारा चाकुओ से गोद कर हत्या किया गया। अभियुक्तो के पास से घटना मे प्रयुक्त की गयी 
    मोटर साईकिल बरामद की गयी।

    गिरफ्तार अभियुक्तों से अन्य अभियुक्तो के बारे में पूछा गया तो बताये कि साहब आज हम लोग नेपाल से मन्दिर मे दर्शन करने के बाद वापस आ रहे थे हम लोग यहाँ से भुभुवार के पास स्थित काली माता की मन्दिर पर मिलने का प्रोग्राम बनाया है वहीँ पर अभी सब लोग इकठ्ठा होंगे वहा पर हम लोगो को पहुंचने के बाद पार्टी करने का प्रोग्राम है।

    इस समय वो लोग काली माता की मन्दिर पर ही होगे। इस सूचना पर थाना मड़ियाहूँ पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर भुभवार गांव के पास स्थित काली माता मन्दिर के पास से अभियुक्तगण 1. विशाल यादव, 2. अनिकेत यादव, 3. रोहित चौहान, 4. आकाश चौहान, 5. नन्दू पाल पुत्र सुरेश पाल को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से घटना में प्रयुक्त की गयी
     तीन मोटर साईकिले बरामद की गयी तत्पश्चात अभियुक्त मंगेश यादव की निशान्देही पर मुकदमा उपरोक्त की घटना कारित करने में प्रयुक्त दो चाकू बरामद किया गया है। बाद गिरफ्तारी अभियुक्तगण को जेल भेजा जा रहा है।

    गिरफ्तार अभियुक्त-
    1. मंगेश यादव पुत्र संग्राम यादव निवासी ग्राम गनेशपुर थाना बरसठी, जौनपुर।

    2. अनिकेत यादव पुत्र महेन्द्र लाल यादव निवासी ग्राम नयापुर, राजपुर थाना बरसठी, जौनपुर।

    3. नन्दू पाल पुत्र सुरेश पाल नि. ग्राम बरबसपुर थाना बरसठी, जौनपुर।

    4. विशाल यादव पुत्र अवधनाथ यादव निवासी ग्राम गनेशपुर थाना बरसठी, जौनपुर।

    5. राहुल यादव पुत्र जगनरायण यादव निवासी ग्राम महमूदपुर, मैनपुर थाना मडियाहूँ, जौनपुर।

    6. रोहित चौहान पुत्र हवलदार चौहान नि. जियनपुर, कादीपुर थाना मडियाहू, जौनपुर।

    7. आकाश चौहान पुत्र तहसीलदार चौहान नि. जियनपुर, कादीपुर थाना मडियाहूँ, जौनपुर।

    आपराधिक इतिहास अभियुक्त मंगेश यादव पुत्र संग्राम यादव के विरूद्ध-

    1. मु0अ0स0 114/2020 धारा 147,148,307,308,323,120बी भा0दवि0 थाना बरसठी जनपद जौनपुर

    2. मु0अ0स0 152/2018 धारा 323,504 भा0दवि0 व 3(1)द,ध SC ST एक्ट थाना बरसठी जनपद जौनपुर

    3. मु.अ.सं. 106/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मडियाहूँ, जौनपुर

    4. मु0अ0स0 134/22 धारा 147,148,149,323,302 भा0दवि0 थाना मड़ियाहूँ जनपद जौनपुर

    5. मु0अ0सं0 143/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना मडियाहूँ, जौनपुर

    आपराधिक इतिहास अभियुक्त रोहित चौहान व आकाश चौहान के विरूद्ध-

    1. मु0अ0स0 0092/2019 धारा 323,336,504,506 भा0दवि0 व 3(1) SC/ST Act थाना मडियाहूँ, जनपद जौनपुर

    2. मु0अ0स0 134/22 धारा 147,148,149,323,302 भा0दवि0 थाना मड़ियाहूँ जनपद जौनपुर

    आपराधिक इतिहास अभियुक्त विशाल यादव के विरूद्ध-

    1. मु0अ0स0 114/2020 धारा 147,148,307,308,323,120बी भा0दवि0 थाना बरसठी, जनपद जौनपुर

    2. मु0अ0स0 134/22 धारा 147,148,149,323,302 भा0दवि0 थाना मड़ियाहूँ जनपद जौनपुर

    गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-

    1. प्र.नि. श्री किशोर कुमार चौबे थाना मडियाहूँ, जौनपुर।

    2. व.उ.नि. घनश्याम शुक्ल,नि. कश्यप कुमार सिंह,उ.नि. सन्तराम यादव,हे.का. सुधीर दूबे,हे.का. कृष्ण मुरारी यादव,का. दीपक यादव,का. देवेन्द्र कुमार,का. राजन भानु,का. जितेन्द्र देव पाण्डेय,का. प्रवीण मिश्रा थाना मडियाहूँ, जौनपुर।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad