• Breaking News

    शादी से पहले लड़की पर फेंका तेजाब, फिर...Jaunpur Update News

     JaunpurUpdateNews
    बिहार के गोपालगंज में एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ने लड़की पर तेजाब फेंक दिया. आरोपी अपने साथियों के साथ आधी रात को लड़की के घर में घुसा और फिर इस वारदात को अंजाम दिया.


    पीड़ित लड़की को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक लड़की से एकतरफा प्यार करता था.

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को



    जब उसे पता चला कि 9 जून को लड़की की शादी होने वाली है वह आग बबूला हो उठा. आरोपी ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर प्लान बनाया और 7 मई की रात को वह लड़की के घर पहुंच गया. लड़की कमरे में सो रही थी. सनकी आशिक ने खिड़की से उस पर तेजाब फेंका और वहां से फरार हो गया.


    तेजाब गिरते ही लड़की चिल्लाने लगी. आवाज सुनकर परिजन भी जागे और लड़की के कमरे में आए. तेजाब के कारण लड़की बुरी तरह जल गई थी. उसे आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. गंभीर हालत देखते हुए उसे वहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.. बताया जा रहा है कि पीड़िता के पिता बोल पाने में अक्षम हैं. उन्होंने पूरी घटना पुलिस को रो-रोकर इशारों में बताई. पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है और मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है. वहीं, एसपी आनंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए हथुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया है. एसआइटी ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है,जिनसे पूछताछ की जा रही है. तेजाब कहां से आया और कौन-कौन लोग इसमें शामिल हैं. इन तमाम बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है. एसपी ने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.




    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad