• Breaking News

    12 साल में सात बड़े हादसे, खराब मौसम में खतरनाक साबित होती है पहाड़ों के बीच बनी हवाई पट्टी

     JaunpurUpdateNews

    नेपाल के तारा एयरलाइंस के विमान 9 NAET का संपर्क टूट गया है। यह विमान पोखरा से उड़ान भरकर जोमसोम जा रहा था। विमान में चालक दल समेत 22 लोग सवार थे। इसमें चार भारतीय व तीन जापानी नागरिक भी थे। विमान के लापता होते ही किसी अनहोनी की आशंका भी गहराने लगी है, 

    लेकिन यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी नेपाल में कई विमान हादसे हुए हैं। पहाड़ों के देश नेपाल को बड़ी विमान दुर्घटनाओं के लिए भी जाना जाता है। 2010 से अब तक यहां करीब सात बड़े विमान हादसे हो चुके हैं।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

     इन हादसों में 166 लोगों की मौत हो चुकी है। दरअसल, यहां खराब मौसम और पहाड़ों के बीच बनीं कठिन हवाई पट्टी इन हादसों का बड़ा कारण बनती हैं

    2018 यूएस-बांग्ला एयरलाइंस फ्लाइट 211 क्रैश: यह विमान हादसा 2018 में हुआ था। विमान ढाका से काठमांडू जा रहा था। नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 51 लोगों की मौत हो गई थी। विमान में 71 लोग सवार थे। 

    2016 तारा एयर फ्लाइट 193 क्रैश: 24 फरवरी 2016 को यह विमान हादसा हुआ था। विमान पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान जा रहा था। टेकऑफ के आठ मिनट बाद विमान लापता हो गया था। इसके बाद विमान का इसका मलबा दाना गांव के पास पाया गया। विमान में 23 लोग सवार थे। कोई नहीं बचा। 

    2012 सीता एयर फ्लाइट 601 क्रैश: 2012 में हुए इस विमान हादसे में 19 लोगों क मौत हो गई थी। विमान ने काठमांडू से उड़ान भरी थी, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण इसकी आपाकालीन लैंडिंग कराई गई। इसी दौरान हादसा हो गया और सभी की मौत हो गई। 

    2012 अग्नि एयर डोर्नियर 228 क्रैश: अग्नि एयर का डोर्नियर 228 विमान ने पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरी थी। जोमसोम हवाई अड्डे के पास पहुंचे ही विमान दुर्घटना का शिकार हो गया था। इसमें 21 लोग सवार थे। हादसे में पायलटों समेत 15 यात्रियों की मौत हो गई थी। 

    2011 बुद्ध एयर फ्लाइट 103 क्रैश: 25 सितंबर 2011 को बुद्ध एयर का विमान हादसे का शिकार हो गया था। जहाज पर सवार सभी 22 लोग, जिनमें 10 भारतीय नागरिक भी शामिल थे, मारे गए।

    2010 तारा एयर ट्विन ओटर क्रैश: 15 दिसंबर 2010 को तारा एयर एक विमान क्रैश हो गया था। टेक-ऑफ के तुरंत बाद विमान दुर्घटना का शिकार हो गया।  चालक दल के तीन सदस्यों सहित जहाज पर सवार सभी 22 लोग मारे गए।

    2010 अग्नि एयर फ्लाइट 101 क्रैश: अग्नि एयर फ्लाइट 101 के विमान का संपर्क टूट गया था। यह विमान काठमांडू से उड़ा था। उड़ान भरने के 22 मिनट बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार सभी 14 लोगों की मौत हो गई


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad