गांवों में बरसात से पहले की तैयारियां जोरों पर - Jaunpur Update News
JaunpurUpdateNews
ग्रामीण इलाकों में बरसात आने से पूर्व किसान पूरे परिवार के साथ वर्षा पूर्व की तैयारियों में जुट गए हैं।जिन लोगों के मकान खपरैल के हैं वे अपने घरों की मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं। कच्ची दीवारों पर लोग गोबर और मिट्टी मिलाकर दीवारों पर लेपन का कार्य कर रहे हैं।
छप्परों की छवाई का कार्य भी जोरों पर है लोग बांस,सरपत और गन्ने के सूखे पत्तों,अरहर के डण्ठल से यह कार्य पूरा कर रहे हैं।घर गृहिणियां अचार,खटाई,सिरका बनाने में व्यस्त हैं।जिन क्षेत्रों में अरहर की पैदावार आज भी होती है वहां औरतें अरहर की दाल बना रहीं हैं। इस सम्बन्ध में गांव बामी की गृहणी पुष्पा सिंह कहती हैं कि अचार खटाई सिरके का कार्य बरसात से पहले पूरा हो जाना चाहिए क्योंकि इन्हें बरसात के पहले कई दिनों तक धूप दिखाने की जरूरत होती है।
अगर ऐसा न किया गया तो अचार खटाई में फफूंद लग जाती है। आपको बताते चलें कि जनपद जौनपुर के युवाओं की एक बड़ी तादाद गुजरात महाराष्ट्र में रहकर कमाई करती है। शादी विवाह के चलते ज्यादातर प्रवासी ग्रामीण इलाकों में अप्रैल मई महीने में घर आते हैं और अपने कच्चे -पक्के मकानों की मरम्मत और नव निर्माण कार्य भी करवाते हैं जिसके चलते राजमिस्त्रियों की मांग बढ़ जाती है।
बिल्डिंग मटेरियल के दाम भी इस समय आसमान छू रहे हैं। खेती के कार्यों में धान की नर्सरी डालने का कार्य जोरों पर चल रहा है। किसान अपने घरों पर तैयार जैविक खाद को भी खेत में ले जाकर डाल रहे हैं।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।