• Breaking News

    पिता के दोस्त ने 22 साल की युवती से किया दुष्कर्म, पांच महीने की गर्भवती होने पर सामने आया सच

     JaunpurUpdateNews

    राजस्थान के जयपुर में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ज्वेलरी व्यापारी की 22 साल की दिव्यांग बेटी है। उसके साथ उसके पिता के दोस्त ने ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के गर्भवती होने पर पूरा मामला सामने आया है। 

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला शहर के जयसिंहपुरा खोर इलाके का है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले उनकी बेटी के पेट में दर्द हुआ।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

     इसके बाद वह उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। यहां हुई जांच में पता चला कि बेटी पांच महीने की गर्भवती है। इसके बाद पीड़िता ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि एक दिन अकेला पाकर अंकल ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस बात की जानकारी देने पर आरोपी ने पीड़िता के परिवार को जान से मारने और उसे बदनाम करने की धमकी दी थी। 

    अकेला पाकर दिया वारदात को अंजाम 
    जानकारी के अनुसार पीड़ित बेटी के पिता को दोस्त बीते करीब पांच से छह महीने से घर आ रहा था। हफ्ते में एक दिन उसका घर आना होता ही था। इसी बीच एक दिन उसने युवती को अकेला पाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उसने पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया। मामला सामने आने के बाद पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।   

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad