सात साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या
JaunpurUpdateNews
नरसिंहपुर जिले में सात साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने छानबीन के बाद घर के नौकर को ही गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी में बच्ची को ले जाते दिख रहा है। पुलिस ने उसके बताए स्थान से शव बरामद कर लिया है।

Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
बच्ची मंगलवार रात अपने स्वजनों के साथ किसी रिश्तेदार की शादी में आई थी। बच्ची के परिवार के साथ उनके घर करीब दो सालों से कार्य करने वाला नौकर बद्दू ठाकुर भी आया था। रात को सभी लोग शादी के कार्यक्रमों में व्यस्त थे, तभी नौकर बद्दू बच्ची और उसके छोटे भाई को साथ लेकर लॉन के गेट तरफ आया और भाई को थोड़ी देर बाद अंदर ले गया और बालिका को लेकर थोड़ी दूर स्थित एक खेत में ले गया, जहां घटना को अंजाम दिया। उसके बाद लौटकर लॉन में आ गया और मृतका के स्वजनों को बताया कि बालिका नहीं मिल रही है। उसने थोड़ी देर स्वजनों के साथ तलाश भी कराया और इसी दौरान वह गायब हो गया। पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने रात को ही टीम बनाकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने लॉन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो बच्ची को ले जाने वाले का पता चल गया। नौकर बालिका को ले जाते दिख रहा था। पुलिस ने नौकर बद्दू ठाकुर निवासी महाराजपुर थाना जिला सागर को तलाश कर हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ में उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। पूछताछ में उसने शव को नजदीक ही एक खेत में गन्ने की छोती के ढेर में दबाकर रखना बताया। मामले में शव परीक्षण और आगे जांच की कार्रवाई चल रही है। घटना में सामने आया है कि आरोपित ने बालिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर हत्या की थी।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।