33 लोगों की मौत, आकाशीय बिजली गिरी - Jaunpur Update News
JaunpurUpdateNewS
बिहार में प्रचंड गर्मी के बाद आए आंधी-तूफान ने राहत से ज्यादा लोगों को खौफ में डाल दिया है. कुछ घंटों की बारिश और आंधी की वजह से 16 जिलों में 33 लोगों की मौत हो गई है. आकाशीय बिजली गिरने के कारण सभी ने जान गंवाई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से मृतकों के आश्रितों को तत्काल 4-4 लाख रुपये सहायता राशि देने का ऐलान कर दिया गया है.
नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा है कि राज्य के 16 जिलों में आंधी एवं वज्रपात से 33 लोगों की मृत्यु दुःखद.
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
मृतकों के आश्रितों को तत्काल 4-4 लाख रु० अनुग्रह अनुदान देने तथा आंधी एवं वज्रपात से हुई गृह क्षति एवं फसल क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द सहायता राशि उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया. सीएम ने लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की.
उन्होंने जोर देकर कहा कि लोगों से अपील है कि खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें. वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें. खराब मौसम में घर में रहें और सुरक्षित रहें. अब जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक बिहार का भागलपुर इलाका इस आंधी-तूफान की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है. यहां पर सात लोगों की आकाशीय बिजली गिरने की वजह से मौत हुई है. मुजफ्फरपुर का आंकड़ा भी 6 पहुंच चुका है. जानकारी के लिए बता दें कि गुरुवार दोपहर को बिहार में तेज बारिश और आंधी का दौर देखने को मिला था. तब जगह-जगह पेड़ गिर गए थे और घंटों तक बिजली बाधित रही थी.
उसके बाद खबर मिली की कि कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने के कारण लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. शुरुआत में कोई भी आंकड़ा दिया नहीं गया था, जिस वजह से कोई स्पष्टता नहीं थी. लेकिन अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद बता दिया है कि इस खराब मौसम ने 33 लोगों की जान ले ली है. किसानों की फसल को भी भारी नुकसान का अनुमान है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से भी इस घटना पर दुख जाहिर किया गया है. उन्होंने बताया है कि राज्य प्रशासन बिना समय गंवाए बचाव कार्य में जुटा हुआ है. ट्वीट में लिखा गया है कि बिहार के कई जिलों में आंधी एवं बिजली गिरने की घटनाओं में कई लोगों की मृत्यु से अत्यंत दुख हुआ है. ईश्वर शोक-संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दे. राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में तत्परता से जुटा है.

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।