• Breaking News

    Jaunpur: हौसला बुलंद बदमाशों ने लूट का किया प्रयास - Jaunpur Update News

     JaunpurUpdateNews

    शाहगंज,जौनपुर अपडेट न्यूज़ कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सबरहद गांव में बाइक से रिश्तेदारी जा रहें दम्पत्ति को लूटने की नीयत से बदमाशों ने बाइक रोककर हवाई फायरिंग कर असलहे के बट से मारकर घायल कर दिया। वही पीड़ित के शोर मचाने के चलते बदमाश बाइक लेकर गांव की तरफ भाग निकले। घटना रात लगभग नौ बजे हुआ।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    सूचना पर मौके पर पहुंचे लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी में बदमाशों की तलाश कर रही है।

    सरपतहा थाना क्षेत्र के घुघुरी सुल्तानपुर गांव निवासी 62 वर्षीय ओमप्रकाश श्रीवास्तव पुत्र श्याम प्यारे श्रीवास्तव सबरहद गांव में ससुराल है। शुक्रवार की रात बाइक से अपने पत्नी के साथ सबरहद गांव अपने ससुराल आ रहें थे। इमरानगंज बाजार से गांव की ओर अंदर प्रवेश किया। उसी दौरान पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने लूट की नीयत से बाइक को रोक लिया।

    बदमाशों ने बैग छिनने का प्रयास किया। इसी दौरान गांव के कुछ युवक मौके पर पहुंच गये। विरोध करने पर बदमाशों ने जमीन पर फायर कर दिया। असलहे की मुठीया से प्रहार कर ओम प्रकाश को घायल कर दिया। आनन-फानन में राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहां इलाज के बाद उक्त घायल की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad