दिखा खौफनाक सीन: निकले 60 सांप, दहशत में आ गए लोग JaunpurUpdateNews
JaunpurUpdateNews
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की एक कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब घर में एक साथ 60 सांप और उनके 75 अंडे निकले. इस भयावह मंजर को देखकर इलाके के लोग सहम गए. सापों को पकड़ने के लिए सपेरों को बुलाया गया. कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सापों को पकड़वा कर जंगल में छुड़वाया दिया गया.

Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
जनपद अशोक विहार विकास समिति खतौली के अध्यक्ष सुधीश पुंडीर ने बताया कि कस्बे की सबसे पॉश कॉलोनी में कढ़ली निवासी रंजीत सिंह का मकान है. जिसमें किराएदार रह रहे हैं. घर में पिछले कुछ दिनों से एक-दो सांप दिख रहे थे. जिन्हें पकड़वाकर छोड़ दिया गया था, लेकिन बुधवार को इस मकान में 60 से ज्यादा सांप निकलने, जिन्हें पकड़ा गया. वहीं 75 से ज्यादा सांप के अंडे भी मिले हैं. इतनी बड़ी संख्या में सांप और अंडे मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. सांपों की तलाश में बुधवार को बाथरूम के फर्श को उखड़वाया गया तो उसके नीचे करीब 60 सांप और उनके अंडों के 75 खोल निकले. स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में साफ-सफाई और जल निकासी की व्यवस्था नहीं है. कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई. गंदगी के कारण घर में सांप घुसे और उनसे प्रजनन से घर को सर्पलोक बना दिया. लोगों ने साफ-सफाई और जल निकासी की व्यवस्था करवाने की मांग की है.
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।